Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
008-vinod-giri
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जुलाई 2026। नेशनल हाइवे में घूमचक्कर से बीकानेर की ओर पुलिया के पास स्थित जीवन रक्षा हॉस्पिटल में आगामी 28 जुलाई की सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श व जांच शिविर का आयोजन होगा। शिविर में पीबीएम अस्पताल के पूर्व चिकित्सक जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ राकेश कुमार की सेवाएं मरीजों के लिए उपलब्ध रहेगी। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि ये नि:शुल्क शिविर सांस में दिक्कत, बीपी की समस्या, शूगर, थायरॉइड की समस्या, दिल की बीमारी, बीपी की समस्या, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने, मोटापा, कमजोरी, थकान व पाचन संबंधि समस्याओं से जूझ रहें मरीजों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। शिविर में बीपी, शूगर, एलएफटी, बीएमडी, पीएफटी, बीएमआई सहित कई जांचे नि:शुल्क की जाएगी।
आधुनिक सुविधाओं से युक्त जीवनरक्षा हॉस्पिटल में एक ही स्थान पर स्वास्थ्य जांच, परामर्श व सही मार्गदर्शन विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों को मिल सकेगी। शिविर में पंजीकरण शुल्क मात्र 20 रूपए लिए जाएगा। अधिक जानकारी के लिए मरीज या उनके परिजन 01565-294254 पर संपर्क कर सकते है।