Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008-vinod-giri
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जुलाई 2026। डिग्गी में डूबकर अकाल मौत का शिकार होने की घटनाएं क्षेत्र में ही नहीं जिले भर में चिंता का विषय बन रही है। क्षेत्र में गुरूवार शाम को एक 18 वर्षीय युवती की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई।
सोनियासर मीठिया निवासी शिवलाल जाट ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसने गांव की रोही में एक खेत काश्त के लिए ले रखा है और वहीं परिवार सहित रहता है। उसकी पुत्री 18 वर्षीय उर्मिला गुरूवार शाम को बूस्टर चलाने के लिए डिग्गी पर गई। उसी दौरान उसका पैर फिसल गया और डूबने से युवती की मौत हो गई। युवती विवाहित थी, जिसका मुकलावा नहीं हुआ था। जिससे पुलिस ने घटना की सूचना उपखंड अधिकारी को दी। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।