Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 नवंबर 2024। अब सरकार द्वारा किसानों को ऑनलाइन फसल बीज वितरित किए जाएंगे। कृषि विभाग ने इस संबंध में क्षेत्र के बीज विक्रेताओं को साथी पोर्टल एप के बारे में मंगलवार को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण सत्र का आयोजन सहायक निदेशक रघुवर दयाल की अध्यक्षता में पंचायत समिति के सभागार में संपन्न हुआ, जिसमें ग्राम सेवा सहकारी समिति व्यवस्थापकों तथा निजी आदान विक्रेताओं ने भाग लिया। कार्यालय सहायक निदेशक कृषि विस्तार श्रीडूंगरगढ़ के कृषि अधिकारी कन्हैयालाल सारस्वत ने विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार द्वारा बीज आदान की निगरानी एवं उचित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए साथी पोर्टल एप तैयार किया गया है। सारस्वत ने कहा कि इस एप के माध्यम से सरकार द्वारा सरकारी बीज उत्पादक एजेंसी एवं निजी कंपनियों द्वारा तैयार किए गए प्रमाणित बीज के वितरण की मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाएगी। बीज उत्पादन एजेंसी द्वारा विक्रेताओं को एप के माध्यम से बीज उपलब्ध करवाया जाएगा। इसी प्रकार स्थानीय आदान विक्रेताओं द्वारा किसानों को बीज की बिक्री साथी पोर्टल एप के माध्यम से की जाएगी। इस पोर्टल के उपयोग से सरकार द्वारा बीजों के उत्पादन एवं वितरण व्यवस्था की सुचारू निगरानी की जाएगी। किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उचित मूल्य तथा उचित समय पर उपलब्ध करवाने में यह पोर्टल मददगार साबित होगा। प्रशिक्षण में विभाग के सहायक कृषि अधिकारी परतनाथ सिद्ध तथा कृषि पर्यवेक्षक ओमप्रकाश कुलड़िया, कृषि आदान संगठन के अध्यक्ष मामराज भादू सहित क्षेत्र के 47 बीज आदान विक्रेताओं ने भाग लिया।