Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
crime
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के मामले में एक आरोपी केा किया गिरफ्तार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ थाने में एसआई मलकीतसिंह ने सोमवार दोपहर करीब 1.30 बजे आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए दोष सिद्ध होने पर पुदंलसर निवासी बालूसिंह राजपूत को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है
15 वर्षीय बालिका की जहर के असर से हुई मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा थाने में गांव दावा निवासी भैराराम पुत्र पन्नाराम ढोली ने पुलिस को बताया कि देसलसर रोही में 8 नवंबर की शाम सवा छह बजे उसकी 15 वर्षीय पुत्री स्वरूप की जहर के असर से तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया जहां सोमवार को दौराने ईलाज बालिका की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच थानाधिकारी हंसराज लूणा को दी है।
दो दुर्घटनाओं में एक ने गवांई जान, दो हुए घायल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा थाने में हिंयादेसर निवासी अनुपचंद पुत्र बीजाराम नायक एक गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 6 नवंबर केा शाम 6 बजे से 6.30 बजे के बीच तेज गति व लापरवाही से गाड़ी चलाकर साईड में चल रहे उसके पुत्र ओमप्रकाश व उसके दोस्त कैलाश की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे दोनों को काफी चोटें आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई पूर्णमल को दी है। वहीं इसी थाने में फौजी कॉलोनी निवासी श्याम सांखी पुत्र हेमराज सांखी ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि 9 नवंबर को उसके भाई को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर घायल हो गया व दौराने ईलाज उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई ओमप्रकाश को दी है।
एक ही इलाके में दो घरों में घुसे चोर, नगदी गहनों पर किया हाथ साफ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गजनेर थाने में गजनेर निवासी हसन खां पुत्र बाबूखां ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि सोमवार को अलसुबह करीब 3.54 बजे अज्ञात चोर उसके घर में घुसा और सोने चांदी के आभूषणों सहित 69,500 रूपए चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई भगवानाराम को दी है। इसी थाने में इसी इलाके के रहने वाले छैलूसिंह पुत्र भंवरसिंह राजपूत ने भी सोमवार रात ही अज्ञात चोरों के घर में घुसकर सोने चांदी के गहने व 60 हजार रूपए नगदी चोरी कर ले जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच वीरे्रद सिंह को दी है।
मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटगेट थाने में जयनारायण व्यास कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश सैनी ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 30 अक्टूबर की रात 12.45 बजे उसने अपनी मोटरसाइकिल रतन बिहारी पार्क में दीवार के पास लॉक लगाकर खड़ी थी। उसी रात 3.45 बजे उसने वापस आकर देखा तो बाइक वहां नहीं थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल मांगीलाल को सौंप दी है।
संपत्ति हड़पने के आरोप में दो महिलाओं सहित तीन पर आरोप, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सदर थाने में पवनपुरी निवासी 66 वर्षीय प्रीतमसिंह पुत्र अमरसिंह राजपूत ने झूठे प्रमाण पत्र बनवा कर उसके साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए दो महिलाओं सहित तीन जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने माडपुरा,खींवसर निवासी प्रेमप्रकाश पुत्र हरिराम सुथार, नोखा में गिरदावर पद पर सेवारत सुमन, ज्योत्सना कुमावत के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने आपस में मिलीभगत कर उसकी संपत्ति हड़पने के लिए षड्यंत्र रचा जिसमें आरोपी का पुत्र साबित होने के लिए आधार कार्ड, मूलनिवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाणपत्र, ड्राईविंग लाइसेंस बनवाकर फर्जी दस्तावेज बनवाए और सही के रूप में इस्तेमाल कर अपने लाभ में लेते हुए न्यायालय में दावा पेश किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई महेंद्रसिंह को दी गई है।
गंगाशहर थाने में रानी बाजार रीको एरिया निवासी 50 वर्षीय नाजमा बानो पत्नी समीर खान ने कायम नगर निवासी हमीद अली पुत्र हुसैन खान, उसकी पत्नी जुबेदा खान के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 8 नवंबर को सुबह 9 बजे आरोपी हाथ में हथोड़े, लोहे की रॉड लेकर उसके घर पर नाजायज कब्जा करने व चोरी की नियत से मुख्य गेट पर लगे ताले को तोड़कर घुसे। आरोपियों ने कमरों के दरवाजों के ताले तोड़े और कब्जा करने की नियत से प्रवेश किया। घर से सोने की चैन, दो लाख दस हजार रूपए व सोनी कंपनी की एलईडी टीवी चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई रामफुल मीणा को दी है।
धोखाधड़ी से पट्टा हड़पने का प्रयास, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पांचू थाने में सारूण्डा निवासी महावीरसिंह पुत्र संग्रामसिंह राजपूत ने इसी गांव के संपत्त कंवर पत्नी मोहनसिंह, महेंद्रसिंह , तेजसिंह व जयसिंह पुत्र मोहनसिंह, छोटूसिंह पुत्र मूलसिंह राजपूत के खिलाफ आरोप लगाए। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने एकराय होकर धोखाधड़ी से उसके पट्टे को फर्जी हस्ताक्षर व मोहर बनाकर बैयानामा करवा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी रामकेश मीणा को दी है।
बारी छीनकर लिया पानी, दो के खिलाफ मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूगल थाने में नापासर निवासी दधिमी चरण आसोपा पुत्र महादेव आसोपा ने पूगल के गांव सूरासर निवासी मांगे खां व यासीन खां के खिलाफ सोमवार को अपने खेत में पानी की बारी तोड़कर पानी ले जाने का आरोप लगाया। परिवादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई गोपीचंद को दी है।