Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 नवंबर 2021। प्रशासन गांवो के संग शिविर का निरीक्षण करने आज विधायक गिरधारी लाल महिया कुचौर अगुणी व उत्तमामदेसर के शिविर स्थल पर पहुंचे। कुचौर अगुणी सरपंच पूजा मेघवाल व उत्तमामदेसर में एसडीएम स्वाति गुप्ता ने विधायक का आभार जताया। महिया ने अधिकारी व कर्मचारियों को शिविरों के आयोजन से आमजन को अधिक से अधिक राहत देने के दिशा-निर्देश दिए। कुचौर अगुणी में विधायक ने 102 आवासीय पट्टों, प्रधानमंत्री आवास योजना की 41 स्वीकृतियां, 50 से अधिक जन्म-मृत्यु सहित अन्य प्रमाण पत्र लाभार्थियों को सौंपे। यहां शिविर प्रभारी यशपाल आहूजा सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। गांव उत्तमामदेसर में आयोजित शिविर में महिया ने लाभार्थियों से संवाद किया व प्रमाण पत्र वितरित किए। एक दिव्यांग को ट्राई साइकिल सौंपी गई। दोनों शिविरों में महिया ने ग्राम पंचायतों को पानी टेस्टिंग की मशीन सुपुर्द की। दोनों गांवो के ग्रामीणों ने अनेक मांगे विधायक के सामने रखी। यहां सरपंच फूसी देवी, एसडीएम स्वाति गुप्ता, तहसीलदार रामकिशन, सहायक विकास अधिकारी राजेश व्यास, सरपंच प्रतिनिधि रेवंतराम नायक, ग्रामसेवक राजूराम सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ वार्ड 19 के शिविर में कोरोना जांच करने की मांग उठी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बंद पड़ी कोरोना जांच को प्रारंभ करवाने की मांग आज शिविर के दौरान पार्षद प्रातिनिधि संजय करनानी व जन जागृति मंच के अध्यक्ष तोलाराम मारू ने उठाई। इस संबंध में चिकित्सा विभाग को ज्ञापन सौंपा गया। शिविर में अधिशासी अधिकारी भवानी शंकर व्यास ने वार्ड वासियों को प्लास्टिक पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने की प्रेरणा देते हुए कचरा पात्र व कॉटन कैरी बैग बांटे गए। शिविर के दौरान पार्षद कमलादेवी करनानी व वार्ड के सदस्य मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कुचौर अगुणी में विधायक के साथ केक काट कर बालिका जन्मोत्सव मनाया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उत्तमामदेसर में विधायक ने एसडीएम स्वाति गुप्ता से शिविर प्रगति पर चर्चा की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कुचौर अगुणी में विधायक ने बांटे आवासीय पट्टे।