Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 नवंबर 2021। राज्य सहित जिले में कोरोना की आहट को देखते हुए चिकित्सा विभाग ने वैक्सिनेशन को गति देने का कार्य प्रारंभ कर दिया है। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कस्बे सहित क्षेत्र में बड़ी संख्या में नागरिकों के कोरोना की दूसरी डोज का समय हो गया है और वे जागरूक होकर अपना टीका शीघ्र लगवा लेवें। मंगलवार को संभावित टीकाकरण क्षेत्र में 15 स्थानों पर होगा जिसमे 3400 टीके लगाए जाएंगे। श्रीडूंगरगढ़ पीएचसी व यूपीएचसी के साथ गांव आड़सर व लखासर में कोविशील्ड व कोवैक्सीन के दोनों डोज लगाएं जाएंगे। इनके अतिरिक्त गांव उदरासर, तोलियासर, बिग्गा, कुनपालसर, कल्याणसर नया, सांवतसर, सूडसर, शेरुणा, डेलवां में कोविशील्ड के टीके के प्रथम व द्वितीय डोज लगेंगे। नागरिकों को बता देवें सभी स्थानों पर टीका ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन से लग रहे है। अभी स्लॉट बुक करवाने का कोई झंझट नहीं है और नागरिक अपना टीका लगवा कर अपने परिवार की सुरक्षा को सुनिश्चित करें।