Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मई 2026। उपजिला अस्पताल के सामने राबाउमावि में सार्वजनिक उपयोग के लिए आमगली में बनी प्याऊ करीब 20 दिन से बंद पड़ी है। इससे स्कूल की बालिकाएं और सैंकड़ों राहगीर, आस पास के दुकानदार ही नहीं अस्पताल में आने वाले मरीज व उनके परिजन भी परेशान है।
इस भीषण गर्मी के दौर में एक ओर जहां विभिन्न सामाजिक संस्थाएं सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल व्यवस्था कर पुण्य अर्जित कर रही है वहीं स्कूल की विकास समिति से निर्मित ये प्याऊ बंद होने से लोग पानी के लिए भटक रहें है। यहां आस पास अन्यत्र प्याऊ नहीं होने से बीती रात एक मरीज के परिजन खासे परेशान हुए। इस प्याऊ में पानी आपूर्ति आपणों गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति द्वारा टैंकर की सहायता से करवाई जा रही थी। वहीं अब इसके बंद होने से यहां जल सेवा पूरी तरह से ठप्प पड़ी है। शुक्रवार को सक्रिय व जागरूक युवाओं ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर इस प्याऊ शीघ्र शुरू करवाने तथा रखरखाव व संचालन के लिए किसी निजी संस्था को सौंप देने की मांग की गई है। सक्रिय युवाओं ने बताया कि इस संबंध में स्कूल प्रशासन से शिकायत कर इसे चालू करवाने की मांग भी की गई, परंतु इस ओर ध्यान नहीं दिया गया है। नागरिकों ने आमजन के हित में इसे जल्दी ही शुरू करवाने की मांग की गई है।