Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मई 2026। श्रीडूंगरगढ़ एसीजेएम कोर्ट में नवपदस्थापित न्यायाधीश अजित सिंह राठौड़ ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। न्यायालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में निर्वतमान न्यायाधीश रहें हर्ष कुमार को भाव भरी विदाई दी गई। इस मौके पर अपर जिला न्यायाधीश सरिता नौशाद ने स्वागत करते हुए लोगों में न्याय के प्रति विश्वास बढ़ाने के लिए सेवाएं देने की बात कही। अजित सिंह राठौड़ ने संविधान के प्रति संकल्प दोहराते हुए न्याय व्यवस्था में तत्परता से योगदान देने की बात कही। हर्ष कुमार ने श्रीडूंगरगढ़ में अपने समय व यहां के मिलनसार लोगों के सहयोग को यादगार बताया। विदित रहें हर्ष कुमार पदौन्नति के साथ सीजेएम फलोदी के पद पर सेवाएं देंगे।
ये रहें मौजूद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नवपदस्थापित अजित सिंह राठौड़ व हर्षकुमार का वकीलों ने फुलमालाओं से स्वागत करते हुए शॉल व साफा पहनाकर सम्मान किया। एडवोकेट अनिल धायल ने बताया कि कार्यक्रम में एडीजे सरिता नौशाद, सचिव जेपी मीणा, बार अध्यक्ष ललित मारु, सीनियर अधिवक्ता भरतसिंह राठौड़, मोहनलाल सोनी, बार पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापत, गोपीराम जानू, रणवीरसिंह खिंची, मोहननाथ, सोहननाथ सिद्ध, ओमनाथ, केके पुरोहित, रामलाल नायक, बृजेश पुरोहित, राजीव आत्रे, साजिद खान, बजरंग तावणीयाँ, ओमप्रकाश मोहरा, बजरंग चोटिया, अबरार अहमद, महेन्द्र मोटसरा, जितेंद्र स्वामी, ओमप्रकाश  बारोटिया, बृजलाल बारोटिया, नारायण जोशी, ओमप्रकाश मिडल, मुकेश जाखड़, रश्मि करनानी, सुखदेव व्यास, ओमप्रकाश पंवार, पंकज पंवार, लेखराम चौधरी, मांगीलाल नैन, राजाराम नैन, बजरंग चोटिया, दीपिका करनानी, बाबूलाल सरस्वत, ओमनाथ, राजूराम जाखड़ सहित अनेक वकील व कोर्ट स्टाफ मौजूद रहा।