Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 दिसंबर 2024। जोधासर ग्राम पंचायत के गांव झंझेऊ में मंगलवार सुबह रामावि में छात्र छात्राओं ने गेट पर सुबह 10 बजे ताला लगा दिया। करीब आधे घंटे स्कूल बंद रहा व सरपंच प्रतिनिधि भंवरसिंह की समझाईश के बाद विद्यार्थियों ने 10.30 बजे गेट खोल दिए। विद्यार्थियों ने शिक्षकों की मांग करते हुए नारेबाजी की व हाथों में तख्तियां लेकर मांग पूरी करने की बात कही। इस दौरान स्कूल का स्टाफ बाहर खड़ा रहा और मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए। कार्यवाहक प्राचार्य आदूराम मेघवाल ने बताया कि स्कूल नव क्रमोन्नत है और स्कूल में सैंकड़ ग्रेड के शिक्षक व प्रधानाचार्य नहीं है। अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं को देखते हुए विद्यार्थी अंग्रेजी के शिक्षक सहित द्वितीय श्रेणी के शिक्षकों की मांग कर रहें है। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में कक्षा एक से 10 तक की कक्षाओं के लिए मात्र 5 शिक्षक ही स्कूल में कार्यरत है शेष चार शिक्षकों का गत दिनों तबादला हो गया है। ऐसे में बच्चे खासे परेशान हो रहें है व बच्चों की शिक्षकों की मांग जायज है। मौके पर सरपंच प्रतिनिधि भंवरसिंह पहुंचे व सीबीईओ ओमप्रकाश प्रजापत से बातचीत कर समाधान की मांग की। प्रजापत के आश्वासन पर सिंह ने बच्चों से समझाईश करते हुए सात दिन में शिक्षक की व्यवस्था करने की बात कहते हुए ताले खुलवा दिए गए। सिंह ने विधायक ताराचंद सारस्वत से भी स्कूल में शिक्षक दिलवाने की मांग की है।  मौके का वीडियो देखने के लिए क्लिक करें इस लिंक पर:- https://www.facebook.com/share/v/voFAuPQLCjVHCPyG/