Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

इंदौर जलवायु मिशन के राजदूत बने मालू, लगातार पर्यावरण के लिए है सेवारत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पृथ्वी मानव जीवन की पोषक बनी रहें और स्वस्थ जीवन की आवश्यकताएं पूरी करती रहें, इसके लिए विभिन्न स्तरों पर अनेक प्रयास किए जा रहें है। वहीं कुछ युवा जलवायु को बचाने व सुरक्षित रखने के लिए युद्ध स्तर पर अपनी सेवाएं दे रहें है। इन युवाओं में श्रीडूंगरगढ़ के पारस जैन (मालू) का नाम पूर्ण विश्वास के साथ लिया जाता है। युवा पारस इंदौर प्रवासी है और सोमवार को इंदौर मेयर व एनर्जी फाउंडेशन के संस्थापक प्रोफेसर चेतनसिंह सोलंकी ने उन्हें इंदौर जलवायु मिशन के राजदूत के रूप में नियुक्ति दी है। हाल ही में इंदौर जलवायु के लिए किए जा रहें कार्यों के लिए वैश्विक स्तर पर विशेष रूप से उभरा है और ऐसे में इस मिशन का प्रतिनिधित्व करने और बढ़ावा देने के लिए पारस को जिम्मेदारी दी है। नियुक्ति पत्र में जैन को मिशन के तीन लक्ष्य ऊर्जा साक्षरता बढ़ाना, बिजली की खपत कम करना, जलवायु के प्रति जागरूक समाज को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता फैलाने और व्यक्तियों व संगठनों को सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करने के लिए अपनी महत्पपूर्ण भूमिका निभाते हुए जलवायु मिशन के कार्य पूरे करने का नेतृत्व मिला है। बता देवें जैन देशी गौ संवर्धन के लिए भी विशेष प्रयास कर रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पारस जैन को बनाया इंदौर जलवायु मिशन का राजदूत, मिली बड़ी जिम्मेदारी।

सिद्ध मिले पूर्व सीएम से, सिद्ध समाज के लिए मांगा आरक्षण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ऊपनी निवासी व जयपुर प्रवासी युवा मांगीलाल सिद्ध ने सोमवार को राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की। मांगीलाल ने सिद्ध समाज के उत्थान से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए, जयपुर में सिद्ध छात्रावास के लिए भूमि आवंटन करवाने, सिद्धेश्वर जसनाथ कल्याण बोर्ड का गठन करने, केंद्रीय स्तर पर ओबीसी आरक्षण दिलवाने में सहयोग करने व सकारात्मक प्रयास करने की बात कही। इस पर गहलोत ने समाज के कल्याण में सहयोग करने का आश्वासन दिया। सिद्ध ने जसनाथजी महाराज का चित्र भेंट देकर गहलोत का सम्मान किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व सीएम से मिले मांगीलाल सिद्ध, की सहयोग की मांग।