Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-03-22 at 22.08.37
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मार्च 2026। खेजड़ी कटाई को लेकर जिले में विशाल प्रदर्शन आंदोलन के बाद सरकार ने सख्त कानून बनाने की घोषणा की, परंतु खेजड़ी कटाई बदस्तूर जारी है। सोमवार को क्षेत्र के गांव पूनरासर की रोही में 100 खेजड़ी के पेड़ काट डालने का मामला सामने आया।
गांव पूनरासर से माणकरासर रोड पर खातेदार विमलादेवी रामसिंह के खेत में सोलर प्लांट के लिए दो रातों में आरी मशीन चलाकर 100 पेड़ काट डालने की बात ग्रामीणों ने बताई। रविवार को ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हरे खेजड़ी के पेड़ काटे जाने का विरोध जताया। तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा पटवारी व वन विभाग के कार्मिकों के साथ मौके पर पहुंचे। शर्मा ने बताया कि मौके पर 31 पेड़ व 2 छोटे पेड़ काटे हुए मिले है और नियमानुसार खेजड़ी काटने के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण ओंकारनाथ, मोहननाथ, मुरलीनाथ, रामनाथ, उत्तमनाथ सिद्ध, मनफूल गोदारा, भादरनाथ, राजूनाथ, हरीनाथ, अर्जुननाथ, परमेश्वर पारीक, सावंत नाथ सहित अनेक युवा मौके पर पहुंचे और विरोध जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। देखें पूरी वीडियो न्यूज:- https://www.facebook.com/share/r/1GVWVe7bAh/

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूनरासर की रोही में खेजड़ी के 100 हरे पेड़ काटे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोलर प्लांट के लिए खेजड़ी कटाई जारी है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों ने 100 पेड़ काटे जाने का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की।