Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अप्रेल 2023। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने समता की स्थापना की और सदैव राष्ट्रचिन्तन व राष्ट्र हित में अपना योगदान दिया। बाबा जिन आदर्शों को जीते थे उन्हें आज समाज के सामने लाने की जरूरत है क्योंकि बाबा ने कहा था ‘मेरे शरीर का कण कण व जीवन का क्षण क्षण हिंदुस्तान के लिए है’। आज बाबा के नाम पर समाज को तोड़ने या बांटने का काम करने वाले राष्ट्र विरोधी तत्वों से आमजन सजग हो और बाबा साहेब को गहनता से पढ़ें उनके जीवन के सार को समझे। ये बात आज डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंति से पूर्व बाहेती भवन में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में अन्नाराम शर्मा ने कही। शर्मा ने कहा कि बाबा समानता के पोषक व सामाजिक कुरीतियों के विरोधी थे। सामाजिक समरसता मंच द्वारा आयोजित संगोष्ठी के संयोजक एडवोकेट रामलाल ने कहा कि आज समाज में सामाजिक समरसता जरूरी है। उन्होंने कहा कि हम सब ईश्वर की संतान है और समानता हम सबका अधिकार है चाहे वह किसी जाति, वर्ग का हो। उन्होंने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मोहनराम तुनगरिया ने सभी को बाबा जैसे युगपुरुष की जन्म जयंति पर बधाई दी। कार्यक्रम में रूपचंद सोनी, भंवरलाल दुगड़, मालचंद ने अतिथियों को हरे पौधे भेंट कर सम्मान किया। संगोष्ठी का संचालन सुरेंद्र चुरा ने किया। शांति पाठ के साथ सभी के कल्याण की प्रार्थना करते हुए संगोष्ठी का समापन किया गया।

इन्होंने भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंति से पूर्व आयोजित संगोष्ठी में पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, भाजपा नेता ताराचंद सारस्वत, पूर्व प्रधान छैलू सिंह शेखावत, रतनसिंह, लकेश चौधरी, आशाराम पारीक, भैराराम डूडी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट के. के. पुरोहित, लक्ष्मीनारायण भादू, इन्द्रचंद तापड़िया, सत्यनारायण स्वामी, कुम्भाराम घिंटाला, ओमप्रकाश गांधी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक मौजिज नागरिक उपस्थित रहें संगोष्ठी में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक मौजिज नागरिक उपस्थित रहें संगोष्ठी में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों को पौधे देकर सम्मान किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य वक्ता का सम्मान किया वरिष्ठ नागरिक रूपचंद सोनी ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विभिन्न संगठनों से जुड़ें गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।