Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अप्रेल 2023। क्षेत्र के गांव लखासर में मंगलवार शाम को असामाजिक तत्वों ने सीसीटीवी के तार तोड़ दिए व दीवारों व दरवाजों पर आपत्तिजनक नाम लिख दिए। आज स्कूल में एसडीएमसी की बैठक बुलाई गई और प्राचार्य अन्नाराम सेरड़िया व सचिव व्याख्याता इन्द्राज खिलेरी सहित जनप्रतिनिधि व गांव के गणमान्य ग्रामीणों ने भाग लिया। सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से ऐसी शरारत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का प्रस्ताव लिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि विद्यालय समय के बाद कोई भी विद्यार्थी या असामाजिक तत्व विद्यालय के मुख्य परिसर में पाया गया तो विद्यालय में होने वाले नुकसान की भरपाई उसके परिजनों से करवाई जाएगी। इसी के साथ ग्रामीणों ने एक नई पहल की और विद्यालय की सुरक्षा के लिए भामाशाहों व शाला के सहयोग से गार्ड के रूप में गणेशाराम नाई को तैनात किया गया है। गांव में इस निर्णय की सराहना की जा रही है। गार्ड को भुगतान देने के लिए आगामी 12 माह के लिए भामाशाहों ने 30 हजार रूपए भी जमा किए व अन्य ग्रामीणों से भी सहयोग की अपील की गई। इस दौरान स्कूल स्टाफ सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन खिलेरी, गिरधारीसिंह बीका, सहकारी समिति अध्यक्ष महेन्द्रसिंह, पूर्व सरपंच लक्ष्मणराम खिलेरी, पूर्व सरपंच मुखराम गोयल, लादूसिंह, भंवराराम खिलेरी सहित मौजिज ग्रामीण मौजूद रहें।