Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026
2 किलोमीटर पीछे दौड़ कर हिरन को शिकारी से बचाया, घायलावस्था में सौंपा वन विभाग को।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जुलाई 2022। क्षेत्र के गांव मानकरासर की रोही में एक हिरण के बच्चे का शिकार वन क्षेत्र के शिकारी कुत्तों द्वारा किया जा रहा था। रविवार सुबह की इस घटना के दौरान खेत से गांव की ओर आ रहे गांव के युवक जेठाराम कुलड़िया, पुखराज टाक, रामधन शर्मा, कुम्भाराम कुलड़िया, ओमप्रकाश जोशी, मघाराम कुलड़िया आदि ने देखा तो रोही में शिकारी कुत्तों का पीछा किया। करीब 2 किलोमीटर पैदल दौड़ने के बाद आखिर युवकों ने हिरण के बच्चे को कुत्तों के चंगुल से छुड़वा लिया। घायल हिरन को बाद में प्राथमिक उपचार के बाद वन विभाग को सुपुर्द कर दिया गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के अधिकारियों ने अपना रेस्क्यू वाहन गांव तक भेजा और वन्य जीव के प्राण बचाने पर ग्रामीण युवाओं का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कुत्तों के चंगुल से बचाया हिरण के बच्चे को।