Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
स्कूलों में प्रवेश तिथि बढ़ी, अब 31 तक होंगे प्रवेश, विद्यार्थियों से जुड़ी खबर
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जुलाई 2022। इस बार आठवीं और दसवीं बोर्ड द्वारा मार्कशीट भेजने में हुई देरी के बाद बड़ी संख्या में बच्चे 9वीं ओर 11वीं में प्रवेश को लेकर परेशान हो रहे थे। क्योंकि बोर्ड से मार्कशीट नहीं आई और दूसरी ओर प्रवेश की अंतिम तिथि 16 जुलाई निकल भी गई। ऐसे में शिक्षा विभाग द्वारा 9वीं से 12 वीं तक प्रवेश की तिथि बढ़ा कर 31 जुलाई कर दी गई है। अब प्रवेश से वंचित विद्यार्थी 31 जुलाई तक किसी भी सरकारी और निजी स्कूल में प्रवेश ले सकेंगे। विदित रहे कि कक्षा 1 से 8 तक तो वर्ष भर प्रवेश लिया जा सकता है।