Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मई 2023। आस पास की बड़ी खबर में खबर जिले के महाजन से आई है। यहां बीती रात एक युवती के साथ अवैध संबंधों को लेकर ग्रामीणों ने दो युवकों को दबोच लिया। रातभर इनकी पिटाई की और सुबह जसवंतसर गांव की रोही में फैंक गए। सुबह तक एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी तेजस्वनी गौतम सहित पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। महाजन थानाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि खोखराणा गांव का जाकिर पुत्र बाबू खान और रोझा गांव का सुभान खान पुत्र हनीफ खान जसवंतसर के पास एक लड़की के साथ मिले। ग्रामीणों ने पूछताछ की तो संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। यहां पर कुछ लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। देर रात तक इन दोनों युवकों को जमकर पीटा गया। बाद में गांव से दूर सूनसान एरिया में फैंककर चले गए। सुबह करीब साढ़े चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि दो युवकों को पीटा गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां जाकिर को मृत घोषित कर दिया गया। सुभान को बीकानेर रैफर कर दिया। इसका ट्रोमा सेंटर में इलाज चल रहा है। युवकों के साथ मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है। पुलिस को जानकारी मिल गई है कि किन लोगों ने दोनों के साथ मारपीट की। अब दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास हो रहा है। थानाधिकारी ने बताया कि जल्दी ही हत्या करने वालों को पकड़ा जाएगा।