Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मई 2023। समाज के युवा व युवतियां धर्म की सेवा के भाव से संगठन के साथ जुड़े और उत्साह के साथ अपना योगदान समाज व राष्ट्र के लिए देवें। ये बात बाहेती भवन में आयोजित विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक में प्रांत अध्यक्ष डॉ राम गोयल ने कही। गोयल ने कहा कि विहिप हिंदू धर्म जागरण के साथ युवाओं को अपने संस्कार व संस्कृति से जोड़ने के लिए प्रयासरत है। यहां बीकानेर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी ने बीकानेर ग्रामीण जिले के प्रखंड श्रीडूंगरगढ़, नोखा, पांचू, कोलायत, देशनोक विहिप के कार्यों को बढ़ाने व सभी पदाधिकारियों को सेवा भाव के साथ संगठन में सेवाएं देने का आह्वान किया। इस दौरान मंच पर, प्रांत सहमंत्री महेन्द्र सिंह, विभाग मंत्री विनोद सैन, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी, जिला मंत्री मुरलीधर छींपा, बजरंग दल जिला संयोजक वासुदेव सारस्वत, जिला समरसता प्रमुख हनुमान गिरी उपस्थित रहें। कार्यक्रम में वक्ताओं ने प्रति घर से संगठन को जोड़ने की बात कही। मंच संचालन प्रखंड मंत्री संतोष बोहरा ने किया। यहां जिला नोखा की बैठक में श्रीडूंगरगढ़, नोखा, पांचु, कोलायत, देशनोक के विहिप कार्यकर्ता उपस्थित रहें। अनेक पदों पर दायित्व सौंपे गए और सभी पदाधिकारियों को दुपट्टा पहना कर सम्मान किया गया। सभी सदस्यों ने जय श्री राम के नारे लगाए और अपनी सेवाएं देने का संकल्प किया।
जिला कार्यकारिणी में दिया इन्हें दायित्व।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला बैठक में पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से जिलाउपाध्यक्ष पद पर श्रीडूंगरगढ़ के प्रदीप जोशी, जिला संपर्क प्रमुख नोखा के लोकेश पंचारिया, मातृशक्ति जिला सहसंयोजिका पद पर नोखा की रेणूका, बजरंग दल बलोपासना जिला सहप्रमुख का दायित्व कोलायत के अशोक विश्नोई को दिया गया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने निष्ठा पूर्वक संगठन में सेवाएं देने का संकल्प लिया।
प्रखंड कार्यकारिणी में विभिन्न दलों के दायित्व दिए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विहिप प्रखंड कार्यकारिणी में धर्माचार्य प्रमुख का दायित्व संतोष सागर महाराज को सौंपा गया है। वही प्रखंड अध्यक्ष श्यामसुंदर जोशी, उपाध्यक्ष कैलाश प्रजापत, मंत्री संतोष बोहरा, शहरमंत्री नवरत्न राजपुरोहित व भैंरूदान सोनी, सत्संग प्रमुख अनिल पुरोहित, गौसेवा प्रमुख मूलनाथ सिद्ध, प्रशासन संपर्क प्रमुख एडवोकेट रणवीर खिची, सामाजिक समरसता प्रमुख कांतिलाल वाल्मीकि को दायित्व दिया गया है। वहीं नगर ईकाई अध्यक्ष अशोक वैद, उपाध्यक्ष रामकिशन दर्जी, पवन इंदौरिया, मंत्री गणेश जांगिड़, सहमंत्री अर्जुन रेगर, सत्संग प्रमुख राजू महावर, धर्म जागरण प्रमुख अनिल वाल्मीकि, मिलन प्रमुख घनश्याम सुथार को दायित्व दिया गया। बैठक में बजरंग दल प्रखंड संयोजक हनुमान घिंटाला, सहसंयोजक मनोज गुर्जर, मुकेश फोगाट, चुना टांडी, मिलन प्रमुख सुभाष घिंटाला, नगर संयोजक हर्षित वर्मा, सहसंयोजक अमित पारीक व लेखराम पंवार, बलोपासना प्रमुख पुनित पारीक, गौरक्षा प्रमुख अनमोल मोदी को जिम्मेदारी दी गई है। बजरंग दल ने नगर में पांच खंड बनाए है जिसमें बिग्गा बास खंड प्रमुख मनीष माली, सहप्रमुख विष्णु तावणियां, कालूबास खंड प्रमुख भरत जोशी, सहप्रमुख श्याम तिवाड़ी, पंकज मोट, मोमासर बास खंड प्रमुख तुलछीराम वाल्मीकि, सहप्रमुख नारायण प्रजापत, प्रताप बस्ती खंड प्रमुख राजू दुसाद, सह प्रमुख अशोक ओड व आड़सर बास प्रमुख कालू राजपुरोहित को दायित्व दिया गया है। वहीं मातृशक्ति प्रखंड संयोजिका पूजा शर्मा, सत्संग प्रमुख प्रेमलता सुथार, दुर्गावाहिनी जिला संयोजिका लक्ष्मी सुथार, प्रखंड संयोजिका सीमा तावणियां सहित अनेक युवतियों ने भाग लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाहेती भवन में आयोजित हुई बीकानेर ग्रामीण जिला बैठक, नोखा, श्रीडूंगरगढ़, कोलायत, देशनोक, पांचू से शामिल हुए विहिप सदस्य।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला व प्रखंड की बैठकें ली पदाधिकारियों ने, दिए पद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रांत अध्यक्ष डॉ राम गोयल व जिला अध्यक्ष जगदीश स्वामी ने संगठन में सेवाएं देने का करवाया संकल्प।