Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जून 2026। क्षेत्र के प्रतिष्ठित स्कूल जयपुर पब्लिक स्कूल में विभन्न पदों के लिए जॉब वैकेसी जारी की गई है। सरदारशहर रोड़ पर स्थित पूर्णतया एसी प्रांगण वाले जेपीएस के निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने बताया कि विद्यालय में रिसेप्शनिस्ट पद पर 4, कक्षा प्ले, पीपी-3, पीपी-4, पीपी-5 के लिए मदर टीचर पद पर 6 पदों पर भर्ती ली जाएगी। इसी प्रकार कक्षा 1 से 8 तक हिंदी, अंग्रेजी, गणित, संस्कृत, विज्ञान एवं पर्यावरण अध्ययन इन सभी विषयों पर 2-2, कुल 12 टीचर्स की, कक्षा 9 से 12 तक अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, रसायन विज्ञान, भूगोल, इतिहास, राजनीति विज्ञान विषयों सभी विषयों के लिए 1-1, कुल सात टीचर्स की भर्ती निकाली गई है। सभी पदों पर अनुभवी को प्राथमिकता दी जाएगी एवं योग्यतानुसार वेतन देय होगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपना रिज्यूम सीवी 7023301076, 7023301077 पर वाटसएप कर सकते है एवं ईमेल आईडी- [email protected] पर मेल भी कर सकते है। अभ्यर्थी सीधे 21 जून रविवार को सुबह 10 बजे से 1 बजे तक होने वाले साक्षात्कार में भी भाग ले सकते है।