Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
8-vinod-giri
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जून 2026। पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन द्वारा कैडर रिव्यू करने, स्वतंत्र जॉब चार्ट ग्राम विकास अधिकारियों के समान करने, पंचायत स्तर पर कार्मिकों की व्यवस्था उत्तराखंड की तर्ज पर लागू करने, कैडर पुर्नगठन करने, अंतरजिला स्थानांतरण अनुमत करने, नोशनल लाभ देने के लिए न्यायालय के आदेशों की पालना, ग्रेडपे 3600 करने, हार्ड डयुटी अलाउंसेस एवं अतिरिक्त प्रभार भत्ता स्वीकृत करने, ग्रामीण विकास राज्य सेवा में 50 प्रतिशत आरक्षित करने आदि मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के तहत गुरूवार को पंचायत समिति परिसर में सरकार को सदबुद्धि के लिए हवन किया गया। जिसमें पंचायती राज के मंत्रालयिक कर्मचारी अरिवंद मीणा, जयप्रकाश महावर, गोविंद मीणा, भोमराज गोदारा, शंकरलाल डूडी, लक्ष्मीनारायण, श्यामसुंदर नाई, राकेश मीणा, संजय कुमार, जयनारायण, सुनिल कुमार, संपतलाल मीणा, लक्ष्मणराम नैण, बिरबलराम, सीताराम गोदारा, संगीता दर्जी, सरला जांगीड, सीमा कुमारी आदि ने आहूतियां दी एवं अपनी मांगें दोहराते हुए सरकार पर सुनवाई नहीं करने के आरोप लगाए। कार्मिकों ने नारेबाजी भी की एवं हवन पश्चात ज्ञापन भी भेजे।