Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

बीकानेर में कोरोना की दस्तक, मिले तीन पॉजिटिव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार को यहां तीन कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जिसमें एक बारह साल का बच्चा भी शामिल है। पीबीएम अस्पताल में सेम्पल लेने के बाद सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में कोविड जांच हुई, जिसमें तीनों पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बारे में मेडिकल कॉलेज से पीबीएम अस्पताल और सीएचएचओ को रिपोर्ट दी गई है। सीएमएचओ डॉ. पुखराज साध ने इसकी पुष्टि की है। डॉ. साध ने बताया कि जो कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं, उनमें एक गंगाशहर का निवासी है, जबकि दूसरा जयपुर रोड का है। एक अन्य रोगी पवनपुरी क्षेत्र का रहने वाला है। तीनों ने पीबीएम अस्पताल में जांच कराई तो कोविड सेम्पल लिए गए थे। जिसकी जांच करने के बाद पॉजिटिव रोगी सामने आए हैं। बीकानेर में कई महीनों बाद कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके साथ ही हेल्थ डिपार्टमेंट एक्टिव मोड पर आ गया है।
विधानसभा अध्यक्ष रविवार आएंगे बीकानेर‌
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी रविवार (1 जून) को रात्रि 10:15 बजे राजकीय वाहन द्वारा बीकानेर पहुंचेंगे। श्री देवनानी रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष सोमवार को प्रातः 11:15 बजे बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। वे रात्रि 8:20 बजे बीकानेर से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।