Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मई 2025। शासन और प्रशासन से संघर्ष नहीं रूकने देंगे, हम सत्ता के गलियारों में कलम नहीं झुकने देंगे.. वरिष्ठ लेखक व कवि हरिओम पंवार की इन पंक्तियों में मीडिया के स्वरूप व धर्म की स्वत: व्याख्या हो रही है। मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ होने का दायित्व निर्वहन करें। पत्रकारिता में भी संक्रमण का दौर है, ऐसे में मूल्यपरक पत्रकारिता की पुर्नप्रतिष्ठा करने में पत्रकार समाज को सहायक बनना होगा। वहीं सरकार हो या दानदाता, सामाजिक संस्थाएं हो या जरूरतमंदों की सहायता करने के लिए इन तक आवाज पहुंचना जरूरी है। यह जरूरत सकारात्मक मीडिया ही पूरी कर रही है। मीडिया जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने का माध्यम बन रही है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल व सोशल मीडिया के विषय में ये बातें हिंदी पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर बीकानेर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित महासचिव विशाल स्वामी के अभिनंदन समारोह में क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कही। सभी ने मीडिया के बारे में सार्थक चर्चा करते हुए स्वामी द्वारा बीकानेर प्रेस क्लब का चुनाव जीतकर श्रीडूंगरगढ़ का जिले में मान बढ़ाने की बात कही। श्री करणी हैरिटेज के भव्य प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में अणुव्रत समिति द्वारा अध्यक्ष सुमति पारख की अगुवाई में स्वामी का साफा, माला, शॉल पहनाकर अभिनंदन पत्र भेंट सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वयोवृद्ध सामाजिक कार्यकर्ता देवीलाल उपाध्याय और करणीसिंह बाना ने की। कार्यक्रम संयोजन समिति मंत्री एडवोकेट रणवीर सिंह खीची ने किया एवं अणुव्रत समिति संरक्षक तुलसीराम चौरड़िया, उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, केएल जैन, मनोज गुंसाई, पवन सेठिया ने संबोधन देते हुए स्वामी के सेवा भाव के साथ कि जा रही सजग पत्रकारिता को प्रेरणीय बताया। इस दौरान कुम्भाराम घिंटाला, विक्रम मालू, मनीष नोलखा, अशोक झाबक, अशोक बैद आदि ने स्वामी को बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधान छेलूसिंह शेखावत, पार्षद भरत सुथार, नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख व तेरापंथ युवक परिषद द्वारा भी स्वामी का अभिनंदन किया गया। क्षेत्र के मीडियाकर्मी शुभकरण पारीक, संजय पारीक, नारायण सारस्वत, अशोक पारीक, आदूराम मेहरा, अनिल धायल, गौरव टाडा आदि का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में गजानंद बोहरा, मनोज पारख, श्याम सुंदर सुथार, ऋषभ बैद सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।