Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

आज होगा सावन झूला महोत्सव, पंडित कैलाश शास्त्री देंगे भजन प्रस्तुतियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौरव पथ पर स्थित चिड़पड़नाथजी की बगीची में भोले की फौज करेगी मौज के बैनर तले 9 दिवसीय सावन महोत्सव आज सावन के झूला महोत्सव और महाआरती के साथ संपन्न होगा। आज शाम मंदिर प्रांगण में माहेश्वरी महिला समिति एवं प्रेम सत्संग मंडल द्वारा शाम 4 बजे से 6 बजे तक झूला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की तैयारी में जुटी सदस्य महिलाओं ने बताया कि कार्यक्रम में पंडित कैलाश शास्त्री द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। समिति ने झूला महोत्सव में सभी महिलाओं के लिए पीले या केसरिया रंग की साड़ी पहन कर शामिल होने का आग्रह किया है। समिति ने उत्साह के साथ श्रद्धालुओं से सावन माह में राधा कृष्ण रंग में रंग जाने का आह्वान किया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु आयोजन में शामिल होंगे।
वार्ड 24 में बारह महीनों भरा रहता है कीचड़, आमजन परेशान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के बिग्गाबास के वार्ड 24 में बारहमासी कीचड़ भरे रहने से वार्डवासी एवं आम नागरिक बुरी तरह से परेशान है। वार्डवासियों ने बताया कि गत एक वर्ष से लगातार यहां गंदा पानी भरा ही रहता है। इस मार्ग से गुजरन मुश्किल हो गया है। इस सम्बन्ध में कई बार पालिका प्रशासन को अवगत करवाते हुए समाधान की मांग की गई है। परंतु यहां स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है। कांग्रेस के मूलचंद स्वामी ने बताया कि इस गली से तीन चार स्कूलों के विद्यार्थी रोज गुजरते हैं। जो कई बार फिसल कर कीचड़ में गिर जाते हैं और उन्हें स्कूल के बजाय घर लौटना पड़ता है। वार्डवासियों ने बताया कि गत वर्ष भी इसकी सफाई के लिए पालिका प्रशासन के खिलाफ रोष जताया परंतु तब भी सफाई करवा समस्या समाधान नहीं किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 24 में आमजन परेशान, एक साल से भरा है यहां पानी।

माँ का दूध शिशु के लिए सर्वोत्तम, डॉ दिनेश ने दी जानकारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 1 अगस्त से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी के तहत उपजिला अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ दिनेश परिहार ने नव प्रसूताओं को माँ का दूध शिशु के लिए सर्वोत्तम बताते हुए विभिन्न जानकारियां दी। डॉ दिनेश ने कहा कि सर्वविदित है कि माँ का दूध बच्चे के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए सबसे जरूरी आहार है। इससे ही नवजात शिशु की रोग प्रतिरोधी क्षमता बढ़ती है। उन्होंने सभी माताओं को अपने बच्चों को आवश्यक रूप से ब्रेस्टफीडिंग करवाने की सलाह दी। परिहार ने बताया कि इस पूरे सप्ताह में जागरूकता के लिए नव प्रसूताओं को बच्चे को दूध पिलाने संबंधी जानकारियां दी जा रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डॉ दिनेश परिहार ने महिलाओं को दी जानकारी, माँ का दूध शिशु के लिए संपूर्ण आहार बताया।