Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
9-kishnaram
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

सड़क पर बिल्कुल नीचे लगा ट्रांसफार्मर हटाने की मांग, टला हादसा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास में स्थित श्याम मंदिर के सामने व नैत्र चिकित्सालय के पीछे की सड़क पर बिल्कुल नीचे एक ट्रांसफार्मर लगा है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि चलता आदमी भी टकरा जाए ट्रांसफार्मर इतना नीचे लगा है। आज सुबह इसमें एक ऑटो असंतुलित होकर गिर गया। ऑटो के ऊपर गैर सिलेंडर रखा था। मोहल्लेवासियों ने बिजली की एफआरटी टीम को फोन कर सूचना दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर बिजली सप्लाई बंद कर ऑटो को हटवाया व फिर से सप्लाई शुरू की। मोहल्लेवासियों ने बताया कि आज तो हादसा टल गया परंतु कई बार इसे हटाने का आग्रह विभाग से किया है। आबादी के बीच ये ट्रांसफार्मर खतरे की घंटी है और इसे यहां से हटाया जाना चाहिए।


एसएफआई ने निकाला मशाल जुलूस,छात्र नेता हुए दिल्ली रवाना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार रात छात्र संगठन एसएफआई ने पेपर लीक के खिलाफ मशाल जुलूस निकाला और उपखंड कार्यालय के आगे देर रात प्रदर्शन किया। यहां से छात्र नेता सोमवार रात दिल्ली में होने वाले सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रवाना हुए। प्रदर्शन में एसएफआई के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश ज्याणी, सुभाष जावा, शौकीन काजी, तालीम हुसैन, सुरेश गोदारा, मुनीराम सांसी, बनवारी स्वामी, सुशील पूनिया, कृष्ण सारण, अनिल गोदारा, राकेश ढाका, दयानंद बेनीवाल, मुकेश गोदारा, भागचंद पूनिया, कन्हैयालाल गोदारा, देवकिशन गोदारा, शिवलाल गोदारा, ट्रॉमा सेंटर संघर्ष समिति के मदनलाल प्रजापत सहित अनेक युवा मौजूद रहें।