Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
08-vinod-giri
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जुलाई 2026। क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान के ग्रामीणों ने 684 दिन के धरने के बाद हाईकोर्ट के माध्यम से गांव में शराब का ठेका बंद करवाया। वहीं ठेका बंद होने के बाद गांव की गली गली में थैले में शराब की बोतले लेकर अवैध शराब कारोबारी शराब बेचने लगे है।
ग्रामीणों ने रविवार को ग्राम पंचायत बैठक का आयोजन किया और गांव में शराबबंदी के बाद अवैध रूप से शराब सप्लाई किए जाने के खिलाफ प्रस्ताव पास किया। बैठक में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर शराब वाहन की गांव में आवाजाही, अवैध शराब बिक्री रोकने, गांव में प्रति रात पुलिस गश्त बढ़ाने और मोहल्लों में सीसीटीवी लगाने के प्रस्ताव पारित किए गए। सोमवार को ग्रामीण उपखंड अधिकारी व थानाधिकारी को ज्ञापन देने के लिए श्रीडूंगरगढ़ पहुंच गए है। नशा मुक्ति आंदोलन के प्रणेता एडवोकेट श्यामसुदंर आर्य ने बताया कि शराब बिक्री बंद हो जाने के बाद शराब के अवैध विक्रेता पहुंच कर गांव में अराजकता फैलाने का काम कर रहें है। इस अराजकता व किसी अनचाही घटना को रोकने के लिए गांव में पुलिस द्वारा गश्त लगानी होगी। ग्रामीण थाने में थानाधिकारी को ज्ञापन देकर ये मांग रखेंगे। इस दौरान सरपंच रामचंद्र चोटिया, पूर्व सरपंच बजरंग लाल चोटिया, प्रभुराम चोटिया, भंवरलाल चोटिया, पूर्व सरपंच तिलोकाराम मेघवाल, कुशलाराम मेघवाल, मोटाराम चोटिया, शेराराम चोटिया, लक्ष्मण सिंह, गजानंद शर्मा, तेजाराम मेघवाल, दुलाराम चोटिया, भैराराम चोटिया, मोहनलाल नाई, रामनिवास चोटिया, किसनाराम चोटिया, केसराराम मेघवाल, मुनीराम चोटिया, रामचंद्र मेघवाल, किसनाराम चोटिया, ताजाराम मेघवाल, मोटाराम मेघवाल, श्यामसुंदर मेघवाल, पूर्व सरपंच नारायण कमलिया, चुन्नीलाल मेघवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।