Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-09-16 at 11.31.45
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

हिंदी में सर्वाधिक अंक हासिल करने पर पूजा को डिप्टी सीएम ने दिया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 12वीं बोर्ड परीक्षा में हिंदी विषय में सर्वाधिक अंक हासिल करने पर जालबसर निवासी पूजा पुत्र हनुमानराम जाट को जयपुर में डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के हाथों प्रशंसा पत्र मिला। पूजा रामावि बंधनाऊ में अध्यनरत है। बता देवें भाषा एवं पुस्तकालय विभाग द्वारा हिंदी दिवस पर जयपुर में आयोजित समारोह में हिंदी में शत प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। पूजा की इस प्रतिभा के लिए जालबसर के ग्रामीणों व परिजनों ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने दिया प्रदेश भर में हिंदी में श्रेष्ठ अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को।

3 अक्टूबर को रवाना होगा सालासर पैदल यात्री संघ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आगामी 3 अक्टूबर को सालासर बालाजी दर्शन के लिए धूमधाम से पैदल यात्री संघ रवाना होगा। जय हनुमान सुदंरकांड मंडली सालासर पैदल यात्री संघ के सदस्यों ने बैठक का आयोजन कर ये निर्णय लिया। सदस्यों ने बताया कि संघ में संघ सदस्यों के अतिरिक्त किसी अन्य सदस्य से किसी प्रकार का कोई सहयोग नहीं लिया जाएगा। संघ में सभी बाबा के भक्त होंगे व किसी पदनाम का प्रयोग नहीं किया जाएगा। मंडली ने बताया कि 3 अक्टूबर को शाम 4 बजे संघ धूमधाम से बिग्गा बास के गणेश मंदिर से रवाना होगा। संघ में शामिल होने के लिए श्रद्धालु 9509262693पर संपर्क कर सकते है।

एंबुलेंस टकराई गौवंश से, एक गौंवश की मौत एक घायल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देर रात हाइवे पर श्रीडूंगरगढ़ घुमचक्कर से करीब 2 किलोमीटर बीकानेर की ओर एक एंबुलेंस दो गौवंश से टकरा गई। एक गौवंश की मौके पर ही मौत हो गई व एक घायल हो गया। एबुलेंस बीकानेर की ओर जा रही थी व एक चालक ही सवार था। चालक मामूली चोटिल हुआ व एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। हाइवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और चालक को प्राथमिक उपचार दिया। वहीं गाड़ी व गौवंशों को सड़क से हटाकर हाइवे क्लीयर करवाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देर रात हाइवे पर एक एंबुलेंस भिड़ी दो गौवंश से, एक गौवंश की मौत हुई व एक घायल हुआ।