Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-09-16 at 10.47.43
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 16 सितंबर 2025। विवाहिता पूनम पारीक हत्याकांड में आरोपियों को कड़ी सजा की मांग को लेकर सोमवार को सरदारशहर में सर्व समाज ने आक्रोश रैली निकाली। रैली में पूनम के पीहर डेलवां से पांच बसों व गाड़ियों में 350 से अधिक महिला पुरूष शामिल होने पहुंचे। वहीं क्षेत्र के गांव गुसाईंसर बड़ा, बीरमसर, कालूबास श्रीडूंगरगढ़, बाडेला, धनेरू, लोढेरा, पूनरासर से बसों और निजी वाहनों से सैंकड़ो लोग रैली में शामिल हुए। सोमवार शाम 4 बजे ताल मैदान के गणगौरी घाट से रवाना हुई रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं हाथों में तख्तियां लेकर शामिल हुई। मुख्य रास्तों से होकर रैली गांधी चौक पहुंची जहां रैली सभा में बदल गई। विधायक अनिल शर्मा शामिल हुए। शर्मा ने कहा कि जघन्य हत्याकांड में पुलिस कोताही सर्व समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। सभा को सपना लूणियां, प्रभा पारीक, एडवोकेट माणकचंद भाटी, उमरदीन सैयद, शिवकरण पोटलिया, गिरधारीलाल पारीक ने संबोधित करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच करर पीड़ित परिवार को जल्द न्याय दिलाए जाने की मांग की। सभा स्थल पर डॉ हुलास व्यास ने ज्ञापन का वाचन किया और सीएम के नाम ज्ञापन एएसपी किशोरीलाल सौंपा गया। मृतका के चाचा देवकरण पारीक ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर फांसी की सजा दिलाए जाने, परिवार के सभी सदस्यों का नार्कों टेस्ट करवाए जाने की मांग की गई। सर्व समाज की संघर्ष समिति के संयोजक शोभाकांत स्वामी, शंकरलाल प्रेमानी, राजू पांडिया, गिरधारीलाल पारीक, डॉ हुलास व्यास आदि के प्रतिनिधि मंडल से एएसपी से वार्ता की। वार्ता के बाद सभा स्थल पर पहुंचे एएसपी ने पूरे मामले के खुलासे के लिए सात दिन का समय मांगा। वहीं निटवर्ती सुजानगढ़ में भी ब्राह्मण समाज ने प्रदर्शन किया व कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन देकर निष्पक्ष व बारीकी से जांच की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने रखी ये मांगे, परिजन व्यथित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सर्व समाज ने आरोपी परिवार द्वारा सबूत छुपाने, लूट की झूठी कहानी गढ़ने, घटना की ड्रिल करवाने, अन्य सदस्यों के शामिल होने की जांच करने, हितेश व पारिवारिक सदस्यों की कॉल डिटेल निकलवाने, दहेज की मांग करने की जांच करने, मृतका की कॉल डिटेल निकलवाकर पूरी जांच करवाने की मांग की है। पूनम की हत्या से उनके माता पिता व परिवार बुरी तरह से व्यथित है। वे बार बार मासूम दोहिती को मम्मी के जल्दी लौट आने की बात कहते हुए रो पड़ते है। पूरा परिवार मायूस है और पूनम को न्याय दिए जाने की मांग कर रहें है। क्षेत्र में सर्व समाज में घटना के बाद रोष है और लोग परिजनों को सांत्वना देने के साथ न्याय की चर्चा कर रहें है।