Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
4
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

सरकारी कॉलेज में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में नई किरण नशा मुक्ति के तहत सोमवार को क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य महावीरनाथ ने विद्यार्थियों को विषय की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की प्रेरणा देने व नशे के खिलाफ जागरूकता लाने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन निशा सोडा ने किया व इस दौरान कॉलेज स्टाफ व सभी विद्यार्थी शामिल रहें।


किरण राजपुरोहित को मिली पीएचडी की उपाधि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। साहित्यकार किरण राजपुरोहित ‘नितिला’ को माधव विश्वविद्यालय ने पीएचडी पूर्ण करने पर डाक्ट्रेट की उपाधि दी है। मरूभूमि शोध संस्थान के कार्यालय सचिव साहित्यकार रवि पुरोहित ने बताया कि श्रीमती किरण ने ‘राजस्थानी भाषा की संवैधानिक मान्यता: एक राजनीतिक अध्ययन’विषय पर अपना शोध सहायक प्रोफेसर डॉ. विशाल भट्टाचार्य के निर्देशन में पूर्ण किया है। साहित्यकार श्याम महर्षि, मरूभूमि के निदेशक डॉ. बी.एल. भादानी, डॉ. मदन सैनी, डॉ. गजादान चारण, डॉ. चेतन स्वामी, रामचन्द्र राठी, विजय महर्षि, महावीर माली, श्रीभगवान सैनी, भगवती पारीक, सरोज शर्मा आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते डॉ किरण को शुभकामनाएं दी।


ट्यूबवेल का काम शुरू होने पर जताया विधायक का आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कोटासर भोमियाजी मंदिर के पास एक नए ट्यूबवेल का काम शुरू होने पर ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का आभार जताया। भाजपा के पूर्व जिला मंत्री अगरसिंह पड़िहार ने बताया कि लंबे समय से इस नए ट्यूबवेल की मांग थी जिस पर संज्ञान लेते हुए विधायक ने नए ट्यूबवेल की स्वीकृति दिलवाई। अमरसिंह पड़िहार एवं पुजारी हरिदास ने भोमियाजी महाराज की विशेष ज्योत प्रज्ज्वलित की और पंडित मदनलाल जोशी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजन मुहूर्त के साथ ट्यूबवेल की खुदाई का कार्य शुरू करवाया। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि शेरसिंह चौहान, मालसिंह राठौड़, धनसिंह राठौड़, मोहनसिंह चौहान, लक्ष्मणसिंह हंसावत, फूलसिंह पड़ियार, जगदीश प्रसाद जोशी, डूंगरसिंह राठौड़, तोलाराम सारण, पूनमचंद सारण, गणपत सारण, प्रताप सिंह भाटी, सरवनसिंह भाटी, ओमसिंह भाटी, ओमदास स्वामी, मोहनराम नायक, धनाराम नायक, लालूराम नायक, बाबूलाल नायक, रूपाराम नायक, ओमप्रकाश नायक, भंवरलाल नायक सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।