Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जुलाई 2026। शराब के नशे में पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट करने वाले पति के खिलाफ पत्नी ने मामला दर्ज करवाया व पुलिस से कानूनी कार्रवाई कर मदद करने की गुहार लगाई है।
श्रीडूंगरगढ़ थाने में गांव बाना निवासी सुमन ने अपने पति ओमप्रकाश के खिलाफ आरोप लगाए है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह करीब 10 साल पहले हुआ और तभी से उसका पति शराब के नशे में मारपीट करता व कम दहेज के ताने देता। पति ने कई बार उसे घर से निकाल दिया और समाज व परिवार के मौजिज लोगों की समझाईश पर अपनी गलती मान कर मारपीट नहीं करने की बात कहता। 27 जुन की दोपहर करीब ढाई बजे आरोपी शराब के नशे में घर आया और पीड़िता व उसके बच्चों के साथ मारपीट करने लगा। पत्नी ने मामले में पुलिस से उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई मोहनलाल के सुपुर्द कर दी है।