Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-06-22 at 20.27.16
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जून 2025।(बिजनेस प्लस) श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के युवा नीट, आईआईटी के साथ साथ सरकारी सेवाओं में परचम लहराए एवं इसके लिए क्षेत्र के शैक्षिक स्तर में लगातार क्रांतिकारी प्रयास कर रहे भारती निकेतन शिक्षण संस्थान द्वारा एक और अभिनव प्रयास करते हुए कक्षा 6 से 9 तक एवं कक्षा 11 में सुपर 20 एवं सुपर 30 बैच शुरू किए जा रहे है। निदेशक ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि संस्था द्वारा कक्षा 6 से ही सांईस के विद्यार्थियों के लिए प्री-फांउडेशन बैच चलाया जा रहा है एवं इन बैच के माध्यम से ही कक्षा 12वीं के साथ ही बच्चों को नीट-आईआईटी में सफलताएं मिल रही है। इनके साथ ही जो बच्चे नीट एवं आईआईटी/जेईई नहीं देना चाहते उन्हें 12वीं के साथ ही सरकारी नौकरियों में जोड़ने के लिए यह बैच बनाए जा गए है एवं इन बैच में कक्षा 6, 7, 8, 9 एवं 11वीं में प्रवेश लेने वाले बच्चों में से चयनित कर गठीत किया जाएगा। इस बैच के विद्यार्थियों को स्कूल विंग से अलग कोचिंग विंग में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें कक्षा 6, 7, 8, 9 व कक्षा 11 की किताबी शिक्षा के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के सिलेबस में काम आने वाले रिजनिंग, मैथ्स, जीके की तैयारी के साथ साथ फिजिकल एवं इंटरव्यू की तैयारी भी करवाई जाएगी। ताकी भारती निकेतन में प्रवेश लेने वाला विद्यार्थी उच्च प्रतिशतों के साथ केवल स्कूली कक्षाएं पास ही नहीं करें बल्कि स्कूली शिक्षा के साथ ही नौकरी मिलना भी सुनिश्चित कर पाएं।
आर्टस के विद्यार्थियों का इन पर रहेगा फोकस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन में कक्षा 11 में प्रवेश लेकर आर्ट संकाय चयनित करने वाले विद्यार्थियों का भविष्य सुनहरा हो इसके लिए लगातार प्रयास इन सुपर 20 एवं सुपर 30 बैच के माध्यम से किए जाएगें। आर्टस के विद्यार्थियों के लिए विशेष बैच शुरू किए जा रहे है इन बैच के माध्यम से विद्यार्थियों को आरएएस, आईएएस, एसएससी सीजीएल, एसएससी 10+2, एसएससी जीडी, एयरफोर्स वाई ग्रुप, आर्मी सहित राजस्थान सरकार की सभी नौकरियों संबधी तैयारियां 11वीं से ही शुरू करवा दी जाएगी।
सांईस में नीट/आईआईटी के अलावा भी यह रहेगें ऑप्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन में नीट/आईआईटी के लिए कक्षा 11 सें फांडडेशन कक्षाएं एवं इस लक्ष्य को बचपन में तय करने वाले विद्यार्थियों के लिए कक्षा 6 एवं 9 से ही प्री फांउडेशन कक्षाएं शुरू की जा रही है। सफलतम रहने वाले इन कक्षाओं के माध्यम से प्रतिवर्ष अनेकों बच्चे आईआईटी/नीट में प्रवेश के लिए अपना बेस तैयार कर लेते है। लेकिन सांईस विषय में भी नीट एवं आईआईटी के अलावा एनडीए, एयरफोर्स एक्स ग्रुप, नैवी, लैब असिस्टेंट आदि ऑप्शन मिल सकते है। ऐसे में इन सुपर 20 एवं सुपर 30 बैच के माध्यम से इन सभी की विशेष तैयारी करवाई जाएगी।
कक्षा 6 से 9 तक तैयार होगा बेस, 11वीं से मिलेगी कैरीयर को दिशा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन में कक्षा 6, 7, 8, 9 में बनने वाले सुपर 20 एवं सुपर 30 बैच में चयनित हो पाना विद्यार्थियों के लिए कैरीयर की राह पर आगे बढ़ जाना साबित होगा। क्योंकि इन छोटी कक्षाओं में ही बच्चों को विशेष प्रशिक्षण देकर उनकी रूची एवं योग्यता अनुसार विषयों में बेस तैयार करवा दिया जाएगा। इसी बेस के आधार पर कक्षा 11 से विद्यार्थी सांईस, आर्ट आदि विषयों के अनुसार प्रवेश ले सकेगें।