Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-06-22 at 19.26.37 (1)
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जून 2025। जनसंघ के संस्थापक सुंदरसिंह भंडारी एवं डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जीकी पुण्यतिथी के अवसर पर सुदंरसिंह भंडारी चेरिटेबल ट्रस्ट उदयपुर द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में संगठन को समर्पित 18 विशिष्ट जनों का सम्मान रविवार को किया गया। सुखाडिया रंगमंच में आयोजित इस कार्यक्रम में  श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत का भी संगठन के प्रति निष्ठा के लिए सम्मान किया गया। सारस्वत के सम्मान के समय सारस्वत को राष्ट्रसेवा, संगठन निष्ठा और वर्षों की जनकल्याणकारी प्रतिबद्धता के लिए सम्मानित किए जाने एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी में समर्पित भाव से राष्ट्र निर्माण हेतु दिए गए योगदान के लिए विशिष्ट सम्मान दिए जाने की बात कही गई। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि पंजाब राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, मुख्य वक्ता वरिष्ठ प्रचारक नंदलाल बाबाजी, विशिष्ट अतिथि राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने सारस्वत को यह सम्मान नवाजा। इस मौके पर आयोजित व्याख्यान मामला में वक्ताओं ने  राष्ट्र निर्माण में बलिदानी सुंदरसिंह भंडारी एवं डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी एवं उनके बताए मार्ग पर चल रह जीवन में राष्ट्र प्रथम के भाव जगाने का आह्वान किया। इस मौके पर सम्मानित किए गए विधायक सारस्वत ने इस सम्मान को स्वंय का नहीं बल्कि श्रीडूंगरगढ़ की जनता का सम्मान बताते हुए इसे जनता के स्नेह, विश्वास एवं सहयोग का प्रतीक बताया। सारस्वत ने राष्ट्रसेवा में सतत समर्पण को ही अपना संकल्प बताते हुए आभार जताया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री घनश्याम तिवाड़ी, बूंदी के पूर्व जिलाध्यक्ष कुंज बिहारी बिल्या सहित 18 विशिष्ट जनों का सम्मान किया गया। सारस्वत के सम्मान से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई है।