Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2023-10-29 at 19.15.27
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

गौवंश के लिए उपयोगी क्रेन मशीन दी धारणियां ने, जताया समिति ने आभार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अक्टूबर 2023। कोटासर की श्रीकरणी गौसेवा समिति में आज दानदाता ने गौवंश के लिए उपयोगी क्रेन मशीन दान दी। गांव सांवतसर के सरपंच प्रतिनिधि धूड़ाराम धारणियां ने मशीन देते हुए गौशाला में आयोजित जागरण के दौरान इसकी घोषणा करने व आज पूर्णिमा के मौके पर गौशाला को मशीन सौंपने कर उसे पूरा करने की बात कही। इस दौरान सांवतसर के रामरतन, गणपतराम धारणियां भी मौजूद रहें और सभी ने गौमाता की जय के जयकारें लगाए। समिति सदस्यों ने इनका आभार जताते हुए सभी का सम्मान कर स्मृति चिह्न भी भेंट किए।

सकारात्मकता को बताया जीवन का मूल आलंबन, तेरापंथ समाज का विशेष कार्यक्रम।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अक्टूबर 2023। जीवन विकास का मूल आलम्बन सकारात्मकता है और पारिवारिक जीवन में इसके महत्व को समझ कर ही व्यक्ति विकास के नए आयाम गढ़ सकता है। ये बात साध्वी डॉ संपूर्णयशाजी ने आज ओसवाल पंचायत भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में कही। साध्वी ने सकारात्मकता के विभिन्न पहलू धैर्यशीलता, आशावादिता, आदर्शवादिता और सहनशीलता सहित अनेक गुणों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए मंगल पाठ सुनाया। साध्वी महकप्रभा ने गीत प्रसतुत किया। संस्था अध्यक्ष दीपचंद बोथरा ने सभी का स्वागत किया व संस्था मंत्री प्रमोद बोथरा ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में मनोज पारख, भंवरलाल दुगड़, मनोज डागा, महेंद्र मालू, कमल झाबक, हरीश डागा, त्रिलोकचंद हीरावत सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहें।

स्कूल शिक्षा परिवार ने यू डाइस की विसंगतियों को दूर करने की मांग की, भेजा पत्र।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अक्टूबर 2023। रविवार को आज निजी विद्यालय संगठन स्कूल शिक्षा परिवार के सदस्यों ने शिक्षा निदेशक को पत्र भेजकर आरटीई के भौतिक सत्यापन में यू डाइस पूर्णता की बाध्यता हटाने एवं अन्य विसंगतियों को दूर करने की मांग की। स्कूल शिक्षा परिवार के श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष मूलचंद स्वामी ने बताया कि निजी स्कूलों में आरटीआई भौतिक सत्यापन में बीकानेर के जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक ने 27 अक्टूबर को एक आदेश जारी कर निजी स्कूलों के लिए यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फ़ॉर एजुकेशन (यू डाइस) पूर्णता प्रमाण पत्र प्राप्त करने पर ही सत्यापन करने की बाध्यता कर दी है। जिसमें आरटीई सत्यापन और यू डाइस में कोई संबंध नहीं है और इस तरह का आदेश पूरे राजस्थान में बीकानेर जिले को छोड़ कर कहीं भी जारी नहीं किया गया है। यू डाइस में कार्य करने के लिए पूर्व स्कूल संचालकों को प्रशिक्षण दिया जाता है जो अभी तक नहीं हो पाया है। यू डाइस को पूर्ण करने में एक माह के करीब समय लगता है और प्रत्येक मॉडल में अनेक प्रकार की विसंगतियां भी सामने आ रही है। इस संबंध में संगठन ने रोष जताते हुए विसंगतियों को दूर करते हुए इस तरह के अव्यवहारिक आदेश को वापस लेने की मांग निदेशक से की है।

ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल को योग प्रदर्शन में मिला इंटरनेशन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का मैडल सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अक्टूबर 2023। ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल को योग प्रदर्शन में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए इंटरनेशन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का मैडल सम्मान तेरापंथ भवन धोलिया नोहरा कालूबास में आयोजित योग शिविर में दिया गया। ध्यान रहें यहां आचार्य श्रीतुलसी महाप्रज्ञ साधना संस्थान द्वारा आयोजित तीस दिवसीय नि:शुल्क योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन जारी है। आज तेईसवें दिन स्कूल को सम्मान देते हुए योगशिक्षक ओम कालवा ने बताया ब्लॉक स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल के बाल योगी लगातार श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए जनहित में योग की अलख जगा रहें है। इस दौरान शिविर में शामिल रमेश प्रजापत, खींयाराम सोनी, तोलाराम पुगलिया, कंचनलता भनोत, मंजू चौधरी, अंजू पारख ने ये सम्मान दिया और स्कूल की प्रिंसिंपल अनीता पालीवाल व व्यवस्थापक दुर्गाप्रसाद पालीवाल ने सम्मान ग्रहण करते हुए आभार जताया। मंच संचालन करते हुए ओम कालवा ने योग का महत्व बताया। मंच पर योग प्रदर्शन में पटवारी हरिराम सारण, दामोदर बोहरा, गुड़िया नैन, मूलचंद पालीवाल, योगानंद कालवा शामिल रहें। शिविर में शामिल चैनाराम चौहान, अनूपचंद पुगलिया, नारायणचन्द डागा, विजयलक्ष्मी पारीक, हरलाल भांभू, जुगलकिशोर सोनी, नोरंगलाल स्वामी, प्यारेलाल सोनी, कमल किशोर शर्मा, मंगतूराम सिंघी, नारायण शर्मा, प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी व कस्बे के गणमान्य नागरिकों ने स्कूल को शुभकामनाएं दी।