Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जुलाई 2025। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें दिन भर की पांच खास खबरें एक साथ, देखें आयोजनों के फोटो भी।

1- इस्पायरिंग पीपुल्स फॉर प्लांटेशन के माध्यम से दिया पौधारोपण का संदेश, पत्रकार निभा रहे जागरूकता की जिम्मेदारी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में पेड़ों की कटाई की रफ्तार पौधारोपण से कहीं ज्यादा है एवं ऐसे में आवश्यकता है कि पौधारोपण के सरकारी व सामाजिक कार्यक्रमों तक सीमित ना रहे एवं आमजन स्वयं अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पौधे लगाने, संरक्षित करने एवं पाल-पोस कर पेड़ बनाने तक उसे अपने परिवार का सदस्य बनाए। यह संदेश कालूबास में स्थित काला मतवाला नर्सरी द्वारा इंस्पायरिंग पीपुल्स फॅार प्लांटेशन अभियान में दिया जा रहा है। नर्सरी के हनुमान माली एवं संतोष विनायकिया ने बताया कि सावन माह के तहत बेलपत्र, पीपल, बरगद, शमी एवं रूद्राक्ष के पेड़ों को केवल लागत दरों पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस दौरान पौधारोपण के लिए जागरूकता के क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे शहर के पत्रकारों का सम्मान भी किया गया। अभियान में राजस्थान पत्रिका के संजय पारीक, दैनिक भास्कर के नारायण सारस्वत, पंजाब केसरी के शुभकरण पारीक एवं श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के गौरव टाड़ा को पौधा देकर सम्मानित किया गया।

2- जर्जर सरकारी भवनों से हादसों की आशंका, हटाने की मांग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव घाबरिया अमृतवासी में जर्जर हो चुके आंगनबाड़ी केन्द्र एवं स्वास्थ्य केन्द्र के भवनों को गिराने की मांग गांव के युवा रामकरण डूड़ी ने की है। डूड़ी ने बताया कि अत्यंत जर्जर अवस्था में पहुंचें दोनो भवन गिरने की कगार पर है एवं स्कूल के मुख्य रास्ते पर स्थित है। ऐसे में यह अकस्मात गिर कर बड़े हादसे का कारण बन सकते है। डूड़ी ने इस संबध में सरपंच को भी अवगत करवाते हुए जल्द गिराने की मांग की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव घाबरिया अमृतवासी में जर्जर भवन गिरने के कगार पर, हादसे की आंशका।

3- अखिल भारतीय साहित्य परिषद मनाएगी तुलसीदास जंयती।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रामचरित मानस सहित अनेकों काव्य रचने वाले भारतीय साहित्य में भक्तिकाल के सर्वश्रेष्ठ साहित्यकारों में शामिल गोस्वामी तुलसीदास की जंयती पर आगामी 31 जुलाई को अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा समारोह आयोजित किया जाएगा। इकाई अध्यक्ष भगवति पारीक मनु ने बताया कि कस्बे में सरदारशहर रोड़ स्थित आदर्श विद्या मंदिर प्रांगण में शाम 4 बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज पूनियां करेगी एवं मुख्य अतिथि उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा, विशिष्ट अतिथि साहित्यकार डॉ रामवतार शर्मा आलोक, मुख्य वक्ता परिषद के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ रवीन्द्र उपाध्याय रहेगें। कार्यक्रम का संचालन छैलू चारण छैल करेगें। आयोजन का निमंत्रण पत्र देते हुए सोमवार को परिषद अध्यक्ष भगवती पारीक ‘मनु’, अंबिका डागा, सरोज शर्मा, नंदकिशोर आदि ने उपखण्ड़ अधिकारी शुभम शर्मा का अभिनंदन भी किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एसडीएम का अभिनंदन करते साहित्य परिषद के कार्यकर्ता।

4- उदरासर में हरियालो राजस्थान के तहत निकाली रैली, दिया संदेश।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हरियालो राजस्थान अभियान के तहत गांव उदरासर में सेवानिवृत फौजी धुड़ाराम गोदारा की अगुवाई में रैली निकाली गई एवं पौधारोपण का संदेश देते हुए गांव के राजकीय चिकित्सालय में पौधारोपण किया गया। इस दौरान कुंभाराम गोदारा, विमला देवी गोदारा आदि ग्रामीण मौजूद रहे एवं पेड़ लगाओ पृथ्वी बचाओ के नारे लगाए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर में किया गया पौधारोपण, निकाली रैली।

5- प्रदेश मंत्री से मिलने बीकानेर पहुंचें अभाविप कार्यकर्ता।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर के दौरे पर रहे भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्रवणसिंह बगड़ी से मिलने के लिए जिले भर के अभाविप कार्यकर्ता बीकानेर पहुंचें एवं गत वर्षों में राजकीय विद्यालयों में हुए निर्माणें कार्यों की गुणवत्ता जांच करवाने, ग्रामीण विद्यालयों में स्टाफ नियुक्ति करवाने, शहरों के बड़े सरकारी विद्यालयों में डमी छात्रों के प्रवेश की जांच करवाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में रेवंत सिंह,लूणकरणसर इकाई से वीरेंद्र चौधरी,देशनोक से अंकित सोनी श्री डूंगरगढ़ से छैलू सिंह पुगल से घनश्याम शर्मा आदि उपस्थित रहे।