Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-07-29 at 20.02.37
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जुलाई 2025। सोमवार को क्षेत्र में भाजपा, कांग्रेस एवं रालोपा तीनों पार्टियों के नेता सक्रिय रहे एवं श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठकों के लिए प्रस्तुत है तीनों राजनैतिक खबरें एक साथ, एक नजर में।
1- कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, उठाई रोजगार व पानी की समस्या।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस ने आज घुमचक्कर से उपखंड अधिकारी के कार्यालय तक रैली निकाली व प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने बताया कि 50 सालों से पुराने बस स्टैंड पर रेहड़ी, सब्जी ठेले वाले अपने परिवार का पालन कर रहें है। अब इन्हें हटाने से इन परिवारों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। प्रशासन इन्हें रेहड़ियां लगाने के लिए उचित स्थान उपलब्ध करवाए। कांग्रेस ने हिमालय ड्रग हाऊस से जगन्नाथ डाग के मकान तक पानी के कनेक्शन ड्रेनेज पाइप डालने के दौरान कट जाने व इन्हें पुन: जोड़कर आपूर्ति सुचारू करवाने, घुमचक्कर से रेलवे स्टेशन तक लाइट व्यवस्था करने की मांगे भी की गई। इस दौरान शहर मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश गुरावा, नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, मनोज पारख, संदीप मारू, जितेंद्र सिंह शेखावत, महेश मंत्री, सत्यनारायण जाट, युसुफ चुनगर, श्यामसुंदर दर्जी, कादर सब्जीफरोश, ओमप्रकाश सुथार, अयूब दमामी, कन्हैयालाल सोमाणी, मुंशी टेलर, प्रकाश दुसाद, रामचंद्र प्रजापत, मुन्ना, दीपक गौतम, साहिल, रामचंद्र प्रजापत, प्रदीप पुरोहित, मोहनलाल सहित अनेक कांग्रेसी शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, बस स्टैण्ड़ पर ठेले हटाने का विरोध।

2- भाजपा ने पूनरासर में किया समारोह का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूनरासर में पावर ट्रांसफार्मर का, सरकारी स्कूल में ओपन जिम, हनुमान मंदिर के पास हाईमास्क लाइट व रामदेव मंदिर परिसर में टीन शेड का समारोह पूर्व लोकार्पण किया गया। विधायक ने हरियाली के महत्व के बारे में बताते हुए पौधारोपण का महत्व बताया। इस दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, शहरमंडी अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्रसिंह तंवर, महेश राजोतिया, पार्षद जगदीश गुर्जर, विक्रम सिंह शेखावत, महेंद्र राजपूत, युवा नेता मांगीलाल गोदारा, मूलचंद इंदौरिया, भवानी प्रकाश तावणियां सहित गांव के मनीनाथ, प्रकाशनाथ, औंकारनाथ, मोहननाथ, भागीरथ पारीक, आसुराम मेघवाल, पप्पूदास, लक्ष्मणदास, हरिभक्त हुड्डा, हरिदास पोकर मेघवाल, बजरंगलाल मन्नत, अशोक कौशिक, रूपाराम नाई त्रिलोक मेघवाल, गिरधारी स्वामी सहित अनेक ग्रामीण शामिल हुए। समारोह का महामंत्री संचालन जगदीश पारीक ने किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव पूनरासर में आयोजित उदघाटन कार्यक्रम में उपस्थित रहे ग्रामीण।

3- आरएलपी के युवा नेता ने किसानों के लिए मांगी पूरी बिजली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आरएलपी के युवा नेता डॉ विवेक माचरा मंगलवार को बीकानेर में बिजली विभाग के एससी भूपेंद्र भारद्वाज से मुलाकात की, माचरा ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में किसान छह घंटे बिना ट्रिपिंग बिजली के लिए बुरी तरह से परेशान हो रहें है। उन्होंने भारद्वाज से मूंगफली की फसल के समय में पूरी छह घंटे निर्बाध आपूर्ति की मांग की। माचरा ने अचंल के किसानों को राहत देने की मांग की और इस पर अधिकारी ने सुधार का आश्वासन दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आरएलपी नेता विवेक माचरा ने की विद्युत अधिकारी से मुलाकात, किसानों को राहत देने की मांग।