Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

जीएसएस की मांग को लेकर धरना जारी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव पूनरासर के किसान 132 राजपुरा का निर्माण कार्य प्रारंभ करवाने के लिए धरने पर बैठे है। यहां किसानों ने एक स्वर में जीएसएस चालू करवा किसानों को राहत देने की मांग की। शनिवार को धरने पर उत्तमनाथ सिद्ध, बीरबल नाथ, भागुनाथ, गुलाब गिरी, राजनाथ, कालूराम नाई, रूपनाथ, परम नाथ, शंकर नाथ, परमेश्वर नाथ, दौलत नाथ मौजूद रहें।

ट्रोमा के लिए संघर्ष को भीम सेना का समर्थन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर निर्माण के लिए संघर्ष समिति का धरना पांचवे दिन भी जारी रहा । आज धरना स्थल पर भीम सेना के प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र नोसरिया पहुंचे और धरने को समर्थन देते हुए ट्रोमा का निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाने की मांग की। इस दौरान सेना के जिलाध्यक्ष त्रिलोक मेघवाल ,हरि प्रसाद सिखवाल, राजेंद्र स्वामी,आशिष जाड़ीवाल,,अयूब तंवर,प्रकाश गांधी ,बाबूलाल रेगर, मदनलाल कुलड़िया,राजाराम गोदारा,रवि बारूपाल,सुरेश घोटिया,दीपाराम प्रजापत,अमरचंद गोदारा,मुकेश स्वामी,घनश्याम दास,रामरख भुंवाल सहित समिति सदस्य मौजूद रहें।

योग ध्यान व प्राणायाम पर कार्यक्रम का आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय महाविद्यालय, श्रीडूंगरगढ़ में शनिवार को योग, ध्यान व प्राणायाम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निशा सोडा ने कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य वक्ता के रूप में प्राचार्य महावीर नाथ ने योग, ध्यान व प्राणायाम से जीवन में होने वाले लाभ से विद्यार्थियों को अवगत करवाया। सहायक आचार्य अमित तंवर ने योग से स्वस्थ जीवन के बारे में विद्यार्थियों केा अपने योग, ध्यान व प्राणायाम को अपने जीवन में अपनाने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में रोहिताश कुमार दलीपसिंह, मोहत स्वामी उपस्थित रहें।

महाविद्यालय में रिक्त स्थानों के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में एमए 2024-25 में राजनीति विज्ञान विषय के पूर्वाद्ध के लिए प्रथम प्रवेशित सूची के उपरांत एससी, एसटी, एमबीसी एवं ईडब्ल्यूएस में रिक्त स्थानों के लिए ऑनलाईन प्रवेश प्रक्रिया शुक्रवार से प्रारंभ हो चुकी है। प्राचार्य महावीरनाथ ने बताया कि ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर 2024 है। ऑनलाईन आवेदन पत्र छात्र की एसएसओआईडी से ई मित्र से भरे जाएंगे।