Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-10-19 at 18.49.45
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

बाडेला में होगा भजन संध्या का आयोजन, प्रीति व दिव्या के होंगे भजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अक्टूबर 2024। क्षेत्र के गांव बाडेला में शनिवार शाम 8 बजे से बालाजी मंदिर में एक शाम बालाजी के नाम भजन संध्या का आयोजन होगा। भक्ति आयोजन में प्रसिद्ध भजन गायिका प्रीति पारीक व दिव्या पारीक द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। इनकी स्वर लहरियों के साथ भक्ति गंगा का आनंद लेने बाडेला सहित आस पास के ग्रामीण भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। कलाकार मदन पारीक व सुभाष लटियाल संगत में साथ देंगे। सालासर पैदल यात्री संघ व ग्रामीणों द्वारा आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की उत्साह के साथ तैयारियां की जा रही है। बता देवें प्रतिवर्ष संघ द्वारा सालासर दर्शन कर लौटने के बाद भजन कीर्तन का आयोजन करवाया जाता है।

भारती निकेतन के नन्हें मुन्नों ने लिया भ्रमण का आनंद।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन के प्ले स्कूल के नन्हें मुन्नों ने शनिवार को स्कूल स्टाफ के साथ एक दिवसीय भ्रमण का आनंद लिया। बच्चे सुबह रवाना होकर सबसे पहले पूनरासर पहुंचे और यहां हनुमानजी मंदिर, अंजनी माता के मंदिर धोक लगाई। यहां स्टाफ ने बच्चों को रामायण के रचयिता के बारे में जानकारी देते हुए बाल हनुमान व अंजनी माता की कथा सुनाई व हनुमानजी के बल व बुद्धि के बारे में जानकारी दी। बच्चों ने उत्साह के साथ जय श्री राम का जयघोष लगाया। यहां से छात्र छात्राओं का दल बीकानेर पहुंचा और वैष्णो धाम के दर्शन किए। स्टाफ ने बच्चों को जम्मू में स्थित मंदिर के बारे में जानकारी देते हुए वैष्णो धाम के बारे में बताया। इस दौरान बच्चों के लिए ज्यूस, नाश्ता, फल, भोजन की व्यवस्थाएं स्कूल की ओर से की गई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन के नन्हें मुन्नों ने किया एक दिवसीय भ्रमण।