Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evening
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

मोमासर व बरजांगसर के वार्डों में उपचुनाव की तैयारी, कल से होंगे नामाकंन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पंचायती राज संस्थाओं के रिक्त पदों पर उपचुनाव होने है जिसके संबंध में आज उपखंड अधिकारी कार्यालय के सभागार में निर्वाचन दलों को तैयारी बैठक संपन्न हुई। निर्वाचन अधिकारी उमा मित्तल ने बताया कि क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोमासर के वार्ड संख्या 6 एवं ग्राम पंचायत बरजांगसर के वार्ड संख्या 7 में उपचुनाव संपन्न करवाए जाएंगे। इन दोनों स्थानों पर कल दिनांक 20 जून को नामांकन लिए जाएंगे और 21 जून को प्राप्त नामांकनों की संविक्षा की जाएगी। 22 जून को नाम वापसी की अंतिम तारीख होगी। मित्तल व सहायक निर्वाचन अधिकारी राजवीरसिंह ने मतदान दलों को आवश्यक दिशा निर्देश देकर रवाना किया। मतदान दलों की रवानगी से पूर्व मास्टर ट्रेनर नोरतमल शर्मा एवं मनीष कुमार सैनी के द्वारा विस्तृत प्रशिक्षण दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निर्वाचन दलों को दिशा निर्देश देकर रवाना किया।

वन विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप, जताया आक्रोश।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वन विभाग के रेस्क्यू सेंटर में वन्यजीवों व पक्षियों की हो रही मौतों पर आक्रोश जताते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ लापरवाही के आरोप लगाए है। वन्य जीव प्रेमी आज उपखंड कार्यालय पहुंचे और अधिकारी उमा मित्तल को ज्ञापन देते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। सक्रिय युवा आनंद जोशी ने बताया कि अनेक  सेवादार वन्य क्षेत्र एवं खेतों में घायल होने वाले वन्यजीवों व पक्षियों को रेस्क्यू कर वन विभाग के रेस्क्यू सेंटर तक पहुंचाते हैं। परंतु यहां इनके ईलाज व चारे पानी की पर्याप्त व्यवस्था ही नहीं है। जिससे ये जीव दम तोड़ देते है। इस दौरान महेंद्र राजपूत, सुनील सातलेरा, ओमसिंह राजपुरोहित, विजय सिंह, राकेश कुमार मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी उमा मित्तल को ज्ञापन देकर सख्त कार्रवाई की मांग की।

निर्जला एकादशी पर किया दान पुण्य, समिति ने जताया आभार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निर्जला एकादशी के पर्व पर मंगलवार को गांव जाखासर की युवा विकास समिति के सदस्यों ने अपनी सामूहिक सेवाएं दी। समिति सदस्यों ने बताया कि दानदाताओं के सहयोग से बेसहारा गौवंश के लिए 21 क्विंटल तरबूज का भंडारा किया गया। सदस्यों ने गांव में जगह जगह भूखे घुम रहें बेसहारा पशुओं को तरबूज खिलाएं। युवाओं ने पीपल के वृक्षों में पानी भी डलवाया। समिति सदस्यों ने आयोजन में अपनी सेवाएं देने वाले व सभी दानदाताओं का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जाखासर में युवा विकास समिति के युवाओं ने की एकादशी पर गौसेवा।

ऊर्जा राज्य मंत्री गुरुवार को लेंगे बैठक

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ऊर्जा राज्य (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री हीरालाल नागर गुरुवार प्रातः 10 बजे जोधपुर विद्युत वितरण निगम के सांगलपुरा स्थित संभागीय मुख्य अभियंता कार्यालय में विभाग की संभाग स्तरीय बैठक लेंगे। इस दौरान विभाग के संभाग स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। ऊर्जा राज्य मंत्री दोपहर 2 बजे सूरतगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।

स्वीकृत लाइन डलवा कर किसानों को पूरी बिजली दे विभाग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के सक्रिय युवा केके जांगिड़ ने मुख्य अभियंता को पत्र देकर गांव इंदपालसर हथाना से कालरा जोहड़ तक स्वीकृत बिजली लाइन का कार्य पूरा करने, इदंपालसर हथाना में ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाने, श्रीडूंगरगढ़ से जैतासर की लाइन का कार्य पूरा करने की मांग की। जांगिड़ ने कहा कि अभी क्षेत्र में मूंगफली बिजाई का समय है और ऐसे में किसानों को पूरी बिजली दी जाए।