Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अगस्त 2023। आज बुधवार सुबह की कुछ खास खबरें पढें एक साथ एक नजर में और अपडेट रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ अपने क्षेत्र की हर छोटी बड़ी खबर से।

निर्माण सामग्री डालकर रोका आम रास्ता, पार्षद सहित नागरिकों ने जताया विरोध।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालू बास की खेताराम मोहता गली में एक नवनिर्माण के लिए नियमानुसार अनुमति देने की मांग नगरपालिका अधिकारी से की गई है। वार्ड 37 की पार्षद डोली देवी सहित अनेक नागरिकों ने ईओ को पत्र देकर आम रास्ते की सड़क पर सामान गिरवाने की शिकायत करते हुए कहा कि इससे रास्ता बाधित हो गया है और आमजन का आना जाना मुश्किल हो गया है। पार्षद ने बताया कि ये मुख्य रास्ता होने के कारण बड़ी संख्या में नागरिक परेशान हो रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आम रास्ते में गिरवाया सामान, आवाजाही से हो रही परेशानी से नागरिकों ने पार्षद के साथ पालिका जाकर जताया विरोध।

पेयजल के लिए परेशान नागरिकों ने की उपखंड अधिकारी से शिकायत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गत दिनों से कस्बे के अनेक वार्डों में नागरिक पेयजल समस्याओं से जूझ रहें है। आज आड़सर बास के वार्ड 33 व 29 के नागरिकों ने पार्षद भरत सुथार की अगुवाई में उपखंड अधिकारी पहुंचे और अपना विरोध दर्ज करवाया। मोहल्लेवासियों ने बताया कि गत एक माह से पीने के पानी की भयंकर किल्लत है जिससे टैंकर मंगवा कर नागरिक बुरी तरह से परेशान हो गए है। नागरिकों ने उपखंड अधिकारी के नाम ज्ञापन देकर समस्या समाधान की मांग की। भरत सुथार ने बताया कि सेवानाथ बगीची के होद में अधिकारियों की लापरवाही के कारण लोग भयंकर परेशान हो रहें है और बार-बार विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। इस दौरान मोहल्ले के जसकरण कोटडिया, बजरंगलाल जैन, सूर्यप्रकाश सुराणा, ज्ञानाराम नाई, बनवारी जाखड़, महावीर जाखड़ सहित अनेक मोहल्लेवासी उपस्थित रहें।

आधा दर्जन गांवो में पशु उपकेन्द्र हुए स्वीकृत, महिया का जताया आभार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव तोलियासर, नोसरिया, जोधासर, इंदपालसर सांखलान, धर्मास व पुन्दलसर में नए पशु उपकेंद्र की स्वीकृतियां जारी हुई है। विधायक गिरधारीलाल महिया ने जानकारी देते हुए बताया कि पशु बाहुल्य इन क्षेत्रों में पशु उपकेन्द्र बनने से सैंकड़ो किसानों को पशुधन के पालन के लिए मदद मिल सकेगी। स्वीकृति जारी किए जाने पर विधायक महिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया का आभार व्यक्त किया है। इन गांवो के ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताया।