Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में जनप्रतिनिधि लगातार बिजली तंत्र में सुधार की कोशिश में लगे हुए हैं। इन्हीं प्रयासो में बुधवार को विधायक गिरधारीलाल महिया को सफलता भी मिली है। विधायक के निजी सचिव संदीप चौधरी ने बताया कि रीड़ी जीएसएस के दसाणियां फ़ीडर के विद्युत कार्यों की स्वीकृति भी जोधपुर डिस्कॉम से जारी करवाई गई है। इस फ़ीडर के निर्माण से चिन्हित क्षेत्र की बिजली समस्याओं का समाधान हो सकेगा। महिया ने फीडर की स्वीकृति के लिए राज्य सरकार व उर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी का आभार व्यक्त किया है। विधायक ने आज विभाग के आला अफसरों से बैठक की और बिजली तंत्र सुधार लंबी चर्चा की। चौधरी ने बताया कि विधायक ने गांव जैसलसर के 33/11 केवी जीएसएस पर 3.15 एमवीए के अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर की स्वीकृति के लिए अनेक प्रयास किए। उन्होंने कहा कि इस पावर ट्रांसफॉर्मर की मांग लंबे समय से की जा रही थी और इसके स्थापित होने से जैसलसर क्षेत्र के उपभोक्ताओं की बिजली समस्याओं का निवारण होगा। विधायक द्वारा इसका प्रस्ताव भेजकर ऊर्जा मंत्री से मुलाकात भी की गई और इस ट्रांसफार्मर के लिए स्वीकृति देने का आग्रह किया था। आज स्वीकृति के बाद विधायक ने अधिकारियों का आभार जताया। जैसलसर क्षेत्र के महिया समर्थकों ने उनका आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ने किए सार्थक प्रयास, रीड़ी जीएसएस के दसाणियां फ़ीडर की दिलवाई स्वीकृति।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ अंचल की अनेक बिजली समस्याओं पर की लंबी चर्चा।