Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

बिजली रहेगी बंद, जानें कहां- कहां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार को क्षेत्र के गांव राजपुरा में स्थित 132 केवी जीएसएस पर कटौती की जाएगी। जेईएन सुशील छींपा ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के लिए पूनरासर गांव एवं पूनरासर रोही में स्थित कृषि कुंओं पर सुबह 7 बजे से 9 बजे तक दो घंटे तक कटौती रहेगी।

बीकानेर जा रहे वित्त आयोग अध्यक्ष का किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त एवं वित्त आयोग के अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी के जयपुर से बीकानेर जाते हुए श्रीडूंगरगढ़ में नेताओं ने नगरपालिका प्रांगण में स्वागत किया। इस मौके पर विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुंसाई, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने साफा पहना कर चर्तुवेदी का अभिनंदन किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, नरेश मोट, जिला मंत्री भरत सुथार, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भवानी तावणियां, पार्षद पवन उपाध्याय, विक्रमसिंह शेखावत, रामसिंह जागीरदार, रजत आसोपा, बुधाराम सांसी, मदन सोनी, जितेन्द्र माली, शिवप्रसाद तावणियां, महेश राजोतिया, महेन्द्र राजपूत, महेन्द्र पारीक, प्रवीण पालीवाल, श्यामसुंदर पुरोहित, हेमराज भादानी, किशन पुरी, बिलाल ठेकेदार, द्वारकार प्रसाद सेन, सांवरमल सारस्वत, योगेश सारस्वत, ओमसिंह राजपुरोहित, चांदरतन मेघवाल, कानाराम गुरावा, मनोज कायल, श्रवण प्रजापत, आयुष बिहानी, विकास पारीक आदि ने माल्यापर्ण किया। इस मौके पर चर्तुवेदी ने सरकार की योजनाओं से जन जन को लाभांवित करवाने का आह्वान किया।


सेवा पखवाड़े में भाजपाई करेगें कई कार्यक्रम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से लेकर महात्मा गांधी के जन्म दिन तक मनाए जाने वाले सेवा पखवाड़े का आयोजन आगामी 17 सितम्बर से 2 अक्टुबर तक होगा। इस दौरान रक्तदान शिविर, प्रबुद्धजन सम्मेलन, स्वच्छता शिविर, चिकित्सा शिविर, मैराथन, पौधारोपण सहित कई आयोजन किए जाएगें। इन आयोजनों की तैयारी के लिए विधानसभा क्षेत्र के श्रीडूंगरगढ़ शहर मंडल, देहात मंडल, मोमासर मंडल, बापेऊ मंडल आदि के कार्यकर्ताओं की संयुक्त कार्यशाला सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित की गई। जिसमें भाजपा नेताओं ने विभिन्न आयोजन करने की प्रेरणा दी।


बिग्गाबास से होगी सालासर के लिए पैदल यात्रा की रवानगी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार को बिग्गाबास में सालासर पैदल यात्री संघ की बैठक आयोजित की गई एवं मोहल्ले से पहली बार सालासर के लिए पैदल यात्रा संघ में जाने का निर्णय लिया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि यात्रा के दौरान संघ के बाहर से कोई सहयोग नहीं लिया जाएगा। सामूहिक रूप से यात्रा आयोजित करने एवं आगामी 3 अक्टूबर को गणेश मंदीर बिग्गाबास से शाम 4 बजे रवानगी करने का निर्णय लिया गया।

हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में किया सिंधी साहित्यकार का सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के झूलेलाल मंदिर में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में अजमेर के सिंधी साहित्यकार सुरेश कुमार श्रीचंदानी का सम्मान किया गया। सिंधी पंचायत अध्यक्ष श्रवण कुमार गुरनाणी, मंत्री अशोक वासवानी ने उनका अभिनंदन किया एवं श्रीडूंगरगढ़ के सिंधी समाज के युवाओं को सिंधी भाषा के प्रति प्रेम लगाव और बढ़ाने की बात कही। सिंधी पंचायत प्रवक्ता रवि रिझवानी ने बताया कि सिंधी साहित्याकार श्रीचंदानी ने 106 पुस्तकों का हिंदी से सिंधी में अनुवाद किया है एवं 6 विश्व हिंदी सम्मेलनों में भागीदारी की है। साथ ही अभी तक 80 से अधिक लेख, निबंध, शोध प्रकाशित हो चुके है। इस दौरान सिंधी समाज की मिनाक्षी मोरवानी, लक्ष्मीदेवी मघनानी, मुरलीधर संगवानी एवं सुरेश कुमार श्रीचंदानी ने झूलेलालजी के भजन गाए। समाज के वरिष्ठजन तुरजमल बोधिजा ने भी आर्शीवाद दिया एवं कार्यक्रम में समाज के लोगों की मौजूदगी रही।