Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20250915-WA0088
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 सितम्बर 2025। भारतीय किसान युनीयन टिकैत के जिलाध्यक्ष पुनमचंद नैण के जन्मदिन अवसर पर युवाओं ने रक्तदान कर उन्हें शुभकामनाएं दी। युवाओं ने टीम पुनमचंद नैण के बैनर तले बीकानेर पीबीएम चिकित्सालय के रक्तकोष में विशेष शिविर आयोजित किया। विदित रहे कि प्रतिवर्ष युवाओं द्वारा नैण के जन्मदिन पर श्रीडूंगरगढ़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। लेकिन इस वर्ष नैण के परिवार में गमी होने के कारण श्रीडूंगरगढ़ में शिविर नहीं किया गया एवं बीकानेर पहुंच कर युवाओं ने रक्तदान किया। नैण स्वयं गावं में ही रहे एवं 100 से अधिक युवा बीकानेर पहुंचें व रक्तदान के लिए पंजीयन करवाया। लेकिन बीकानेर ब्लड़ बैंक में रक्त की उपलब्धता पर्याप्त होने के कारण चिकित्सकों ने 61 युवाओं से ही रक्तदान करवाया। बाकी के युवाओं का पंजीकरण कर आवश्यकतानुसार मांग करने की बात कही गई। नैण के जन्मदिन पर युवाओं द्वारा किए गए इस सेवाभावी कार्य के लिए नैण ने युवाओं का आभार जताया। आयोजन में बाबूलाल जाखड़, शिवलाल बाना, देवीलाल बाना, ओमप्रकाश बाना (ओपी नेता), लेखराम कूकना, नवीन चौधरी, शिव प्रजापत, मदन कुलरिया, शिवलाल तर्ड, भागीरथ बाना, महादेव कूकना, पुरनाथ सिद्ध, देवेंद्र सिंह राजपूत, राजूराम मेघवाल, मुनिराम गोदारा आदि युवक सक्रिय रहे।