Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octttttttttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

अस्पताल में की ठंडे पानी की व्यवस्था, भामाशाह का जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीगौसेवा समिति द्वारा विभिन्न स्थानों पर जल सेवा दी जा रही है और आज सेवा विस्तार करते हुए समिति द्वारा उपजिला अस्पताल में ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है। जल व्यवस्था के लिए सात कैंपर व तीन कैंपर रखने के दो स्टैंड का सहयोग दानदाता पद्मचंद महावीर प्रसाद बिहाणी ने दिया। आज सुबह अस्पताल परिसर में जल सेवा का उद्घाटन अस्पताल प्रभारी डॉ एसके बिहाणी ने तथा महिला अस्पताल में डॉ एसएस नांगल ने किया। पंडित नितेश पालीवाल ने गर्मी में जलसेवा का महत्व बताते हुए मंगल पूजन करवाया। नर्सिंग ऑफिसर रमाकांत शर्मा की देखरेख में इसे संचालित किया जाएगा। इस दौरान धर्मचंद बिहाणी, श्रीभगवान चांडक, मदनलाल बल्देवा, सोहनलाल बिहाणी, शिवशंकर बिहाणी, दिनेश करनाणी, श्रीगोपाल राठी, हरि सिखवाल, संजय करनाणी, विनोद सिखवाल, पुनमचंद लखोटिया, दिनेश सिखवाल, किशनलाल बल्देवा, रमाकांत झंवर, राजू बिहाणी, श्याम बाहेती, राजू बल्देवा, हुनमान झाबक, प्रकाश खटीक, छगन नाई, ओमप्रकाश बिहाणी, कमल पेड़िवाल, ललित बिहाणी, लक्ष्मीनारायण सुनार मौजूद रहें। श्री गौसेवा समिति ने सभी का आभार जताया। समिति सदस्यों द्वारा दिन में तीन बार भरे हुए कैंपर रखवाए जाएंगे। समिति के राजू बाहेती ने बताया कि समिति द्वारा बिग्गाबास में हनुमान मंदिर के पास, गौरव पथ पर चिड़पड़नाथजी बगीची के पास, घास मंडी में शनिश्चर मंदिर के पास भी जल सेवा का संचालन किया जा रहा है। विदित रहें कोरोना काल से समिति द्वारा बेसहारा बछड़ो की लगातार सेवा की जा रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीगौसेवा समिति द्वारा जल सेवा का संचालन का अस्पताल परिसर में उद्घाटन किया डॉ एसके बिहाणी ने, मिलेगी गर्मी में मरीजों व परिजनों को राहत।

ज्ञानशाला के वार्षिकोत्सव मनाया, बच्चों को किया पुरस्कृत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार सुबह मालू भवन में श्रीजैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा द्वारा संचालित ज्ञानशाला का वार्षिकोत्सव मनाया गया। साध्वी कुंथुश्री जी ने बच्चों को धर्मसंघ में निष्ठा रखने की प्रेरणा देते हुए मंत्र शक्ति के बारे में बताया। उन्होंने मंगल पाठ सुनाया और बच्चों के मंगल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का प्रारंभ ज्ञानशाला की व्यवस्थापिकाओं और प्रशिक्षिकाओं द्वारा मंगलाचरण से किया गया। नन्हें मुन्नों ने अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। ज्ञानशाला का वार्षिक विवरण दिया गया। महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता डागा ने बताया कि प्रशिक्षिका एवं ज्ञानशाला में अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। सभा अध्यक्ष विजयराज सेठिया, महिला मंडल से मधु झाबक ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में तेरापंथ सभा के सदस्य, महिला मंडल सदस्य, किशोर मंडल व कन्या मंडल, युवक परिषद के सदस्यों सहित समाज के अनेक नागरिकों ने भाग लिया। समारोह का संचालन पारूल लुणिया ने किया व नीतू बोथरा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ज्ञानशाला के बच्चों ने मनाया वार्षिकोत्सव, सभा सदस्यों ने किया पुरस्कृत।

बाफना ने मुख्य बाजार में रखवाए कैंपर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार रमित बाफना द्वारा मुख्य बाजार में जीवजतन पालिका भवन के सामने जल सेवा के लिए पानी के कैंपर रखवाए गए है। अशोक झाबक ने बताया कि कैंपर के खाली होने के साथ ही पुन: नए कैंपर रखवाएं जाएंगे जिससे राहगिरों को गर्मी में ठंडे पानी की सुविधा मिल सकें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाफना ने रखवाएं पानी के कैंपर।