Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2024-05-16 at 19.47.34
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मई 2024। बस रूट व सवारी विवाद को लेकर एक पिता पुत्र पर लोहे व स्टील की राड लेकर हमला कर देने का मामला बीछवाल थाने में दर्ज हुआ है। सूडसर निवासी भंवरलाल पुत्र धन्नाराम जाट ने पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में ईलाज के दौरान पुलिस को पर्चा बयान देते हुए मांगीलाल, ओमो, रामरतन, सीताराम, राहुलियो, मधुसुदन, रामचंद्र विश्नोई निवासी सांवतसर व अन्य दो तीन के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि बुधवार को गंगानगर चौराहे पर दोपहर 1.40 बजे आरोपियों ने उसके व उसके पुत्र के साथ मारपीट की जिससे वे घायल हो गए व पीबीएम में ईलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई मोहनराम को दी हे। विदित रहें दोनों पक्षों में पूर्व में भी बस रूट को लेकर मारपीट हुई व कुछ दिन पूर्व जेएनवीसी थाने में भी मामला दर्ज हुआ था।