Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-02-27 at 19.12.45 (1)
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हनुमान धोरा स्थित कन्हैयालाल सिखवाल महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में आज विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कानूनी सलाहकार एडवोकेट रणवीरसिंह खींची ने बच्चों को संविधान प्रदत अधिकारों के बारे में जानकारी देते हुए शिक्षा का अधिकार व भोजन का अधिकार के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान बच्चों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देते हुए उन्हें घरेलू हिंसा व पारिवारिक समझौते के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान प्रधानाचार्य विमला गुर्जर ने खींची का साफा पहना कर सम्मान करते हुए स्मृति चिह्न भेंट किया। शिक्षक रामप्रताप जाखड़ ने आभार जताते हुए शिविर आयोजन के बारे में जानकारी दी। इस दौरान विद्यालय के विद्यार्थी सहित पूरा स्टाफ कार्यक्रम में शामिल हुआ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एडवोकेट रणवीरसिंह खिंची ने बच्चों को विधिक जानकारी दी, स्कूल प्रशासन ने किया सम्मान।

नशा व्यक्ति के विवेक को खोखला कर देता है-डॉ गोवर्धनराम, दी कथा में प्रेरणा।  

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव सांवतसर में गुरू जम्भेश्वर मंदिर में चल रही विराट जाम्भाणी हरि कथा के तीसरे दिन कथावाचक डॉ गोवर्धनराम ने लोगों को नशा मुक्त होने की प्रेरणा देते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के विवेक को खोखला कर देता है। उन्होनें कहा कि नशे से सोचने समझने की शक्ति खत्म हो जाती है और व्यक्ति का विनाश के मार्ग पर बढ़ने लगता है। स्वस्थ और स्वच्छ समाज में नशे पर अंकुश लगाना जरूरी है। कथावाचक ने कहा कि गुरु जांभोजी की वाणी हमें सदैव जीवन पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। जिसमें ईश्वर की प्राप्ति के लिए अपनी अंतर आत्मा का शुद्धिकरण जरूरी है। आज गुरु जांभोजी की वाणी का अनुसरण विश्वभर में किया जा रहा है। उन्होंने जांभोजी द्वारा दी गई पर्यावरण संरक्षण की सीख की चर्चा करते हुए आज भी उसका प्रासंगिक होना बताया। कथावाचक ने वाणी का महत्व बताते हुए मनुष्य को धैर्य के साथ धर्म के पथ पर चलते हुए जीवन जीने की प्ररेणा दी। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा में भाग लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जाम्भाणी कथा सुनने शामिल हो रहें बड़ी संख्या में श्रद्धालु।

आरटीआई संगठन ने सीआई का स्वागत किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ थाने में नव स्थापित थानाधिकारी इंद्रकुमार का स्वागत करने विभिन्न संगठन व नागरिक पहुंच रहें है। मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता समिति सदस्यों ने थाना परिसर में थानाधिकारी का फूलमाला से स्वागत किया। इस दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ललितसिंह ओड, पवन नाई, सहित सदस्य सीमा तावनियां, भावना सिंधी, भूमि तावनियां, पूजा शर्मा, जिला महामंत्री रामुनाथ जाखड़, शहर अध्यक्ष अनमोल मोदी, शहर मंत्री अनिल वाल्मीकि, कालूराम पुरोहित, पवन बुटन, महावीर कलवानियां, ओमप्रकाश ज्याणी, रामवतार शर्मा, नारायणनाथ सिद्ध, श्रवणसिंह पुन्दलसर, राजेन्द्र स्वामी, प्रवीण स्वामी, श्रवण डोगीवाल बेनिसर, आईदान सारस्वत, सांवरमल जांघु सहित अनेक सदस्य मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता समिति सदस्यों ने थाना परिसर में थानाधिकारी इंद्रकुमार का किया स्वागत।