Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-octttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

रूपए के बदले सोना देने के नाम पर धोखाधड़ी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोतवाली थाना क्षेत्र में मदन छींपा निवासी छींपो का मोहल्ला गंगाशहर रोड बीकानेर ने तेलीवाड़ा रोड पर रहने वाले शराफत हुसैन के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि आरोपी ने उसे धोखे में रखकर रूपयों के बदले सोना खरीद कर देने की बात कही। आरोपियों ने फर्जी इकरारनामा निष्पादित किया। अब सोना देने से मना करते हुए रूपए लौटाने से मना कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी को सौंप दी है।
लापरवाही से चलाया ट्रक, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सदर थाने बीकानेर में मोहम्मद हुसैन जोइया पुत्र मोहम्मद बिलाल ने निवासी 151 अंतोदय नगर ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ कार से जा रहा था। एक ट्रक ड्राइवर ने तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए उसकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी को नुकसान हुआ व परिवादी का भाई समीर भी चोटिल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल कन्हैयालाल को दे दी गई है।
संपत्ति के नाम पर रकम हड़प ली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सदर थाने में विकास संगतानी पुत्र वासुदेव संगतानी निवासी पवनपुरी, बीकानेर ने धीरेंद्र कुमार भास्कर व उसकी पत्नी रीना शर्मा, विकास कुमार शर्मा, शिवशंकर मोदी के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने झूठा इकरारनामा तैयार करवाकर सम्पत्ति की बकाया ऋण जमा करवाने के बाद बयान से इंकार कर उसकी लाखों की राशि खुर्द बुर्द कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
लापरवाही से मारी बाइक चालक को टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गंगाशहर थाने में दुर्गेश भाटी पुत्र महावीर प्रसाद भाटी माली निवासी राणीसर बास ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि मेरा साला देवाराम व उसके साथ देवेन्द्र मजदूरी कर शाम को अपने घर लौट रहे थे। नोखा रोड पर एक मारूति सियाज ने लापरवाही व तेजगति से गाड़ी चलाकर देवाराम की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे दोनों सवार घायल हो गए है। दुर्घटना में देवाराम की दौराने ईलाज मौत हो गई और देवेन्द्र का ईलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई लाभूराम को दिया गया है।
साउंड सिस्टम का सामान हुआ चोरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गंगाशहर थाने में सुरेश छंगाणी पुत्र श्रीलाल छंगाणी निवासी गायत्री मंदिर ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि 25 फरवरी की रात वह धरणीधर महादेव ग्राउंड में साउंड सिस्टम बंद करके गया। सुबह आया तो उसके साउंड सिस्टम का निम्न सामान स्टूडियो मास्टर एक मशीन 3000 वाट, 1 मिक्चर स्टूडियो मास्टर मशीन 200 वाट, 1 कोडलेस, 1 एकेजी का, 2 माईक,1 क्रोस ओवर बेरीनजर, 5 लीड अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल मानवेंद्र सिंह को दी गई है।
बाप बेटे ने खेत में आकर की मारपीट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नाल थाने में जयमलसर निवासी मघाराम पुत्र पन्नराम सांसी ने इसी गांव के कलवंत पुत्र लक्ष्मणराम व कलवंत का बेटा सतपाल के खिलाफ खेत में आकर लाठियों से हमला करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई कालूराम पंवार दे दी है।
दारू के रूपए नहीं देने पर की दो भाइयों को पीटा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नापासर थाने में सूरतसिंहपुरा निवासी राजू पुत्र भंवरलाल जाट ने इसी गांव के जगदीश पुत्र लूणाराम जाट के खिलाफ गाड़ी रूकवा कर दारू के लिए रूपए मांगने और नहीं देने पर उसके व उसके भाई के साथ मारपीट करने के आरोप लगाए। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसकी जेब से 1500 रूपए छीन लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर हैड कांस्टेबल राजेश कुमार को दी गई है।
रूपए मांगते हुए पीटा युवक को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा थाने में रासीसर निवासी मुकेश पुत्र रामेश्वरलाल विश्नोई ने इसी गांव के राकेश व संजय सहित अन्य जनों के खिलाफ रूपए मांगते हुए मारपीट करने व चोटें पहुंचाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज करवा जांच एएसआई सुरेशसिंह को दे गई दी।
खेत से फव्वारे चोरी, किसान ने दर्ज करवाया मामला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देशनोक थाने में शिवलाल पुत्र बालूराम जाट निवासी बरसिंहसर ने अज्ञात चोर के खिलाफ खेत में सिचांई के लिए डाल रखे पाइपों से 43 फव्वारे चोरी करने का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने जांच हैड कांस्टेबल मालाराम को दी है।
फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन हड़प ली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बज्जू थाने में फतेह मोहम्मद पुत्र अल्लादीन निवासी जग्गासर चक 20 के रामनारायण पुत्र ईशरराम कुम्हार, शंकरलाल पुत्र लोकराम जाट, कल्याणराम पुत्र पिताम्बर दास ब्राह्मण, रामनिवास पुत्र रामरतन विश्नोई पर फर्जी व कुटरचित दस्तावेज बनाकर हड़प लेने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल झंवरलाल को दे दी है।