Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मई 2023। राजस्थान शैक्षिक क्रांति विचार मंच द्वारा विद्यार्थियों से प्रस्ताव मांगे गए है वहीं आदर्श विद्या मंदिर में दस दिवसीय समर कैंप का आज उद्घाटन हुआ है। बिजनेस जगत की बड़ी हस्ती शिवानी ने नि:शुल्क योग कक्षा का अवलोकन किया और जागरूक ग्रामीणों ने राष्ट्रीय पक्षी के प्राण बचाए। चारों खबरें आप विस्तार से पढें व पूरी जानकारी प्राप्त कर फोटो भी देखें।
सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए खास खबर, ये बच्चे होंगे सम्मानित, यहां भेजने है नाम पते।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मई 2023। सरकारी स्कूलों में 10वीं व 12वीं की परीक्षा 2023 में 90 प्रतिशत या इससे अधिक अंक हासिल करने वाले विद्थायार्थियों को राजस्थान शैक्षिक क्रांति विचार मंच द्वारा सम्मानित किया जाएगा। मंच ने इसके लिए प्रस्ताव मांगे है और ये प्रस्ताव 10वीं बोर्ड व 12वीं के कला, विज्ञान, वाणिज्य व कृषि के टॉपर विद्यार्थी भेज सकते है। मंच संयोजक डॉ राधाकिशन सोनी ने बताया कि श्रीमती अणची देवी धर्मपत्नी श्रीभंवरलाल भामा प्रतिभा सम्मान दिया जाएगा। श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक व सरदारशहर ब्लॉक के विद्यार्थी अपना नाम, पिता का नाम, मोगाइल नम्बर, परीक्षा का नाम, परीक्षा के रोल नम्बर, अभिरूचि की जानकारी परीक्षा परिणाम घोषणा के सात दिन के भीतर 6350475050 पर भेजे देवें। सोनी ने बताया कि मंच शिक्षा, साहित्य, संस्कृति, जन जागरूकता, सह शैक्षणिक गतिविधियों के आयोजन, प्रतिभा प्रोत्साहन व समाजोत्थन के क्षेत्र में कार्यरत है।
आदर्श विद्या मंदिर में ग्रीष्मकालीन शिविर का उद्घाटन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आदर्श विद्या मंदिर में आज भारत माता पूजन के साथ ग्रीष्मकालीन शिविर का उद्घाटन किया गया। शिविर प्रारंभ से पूर्व अतिथि केकेसी संस्थान के संचालक रिछपालसिंह, संघ संचालक आशाराम पारीक व प्रधानाचार्य शक्तिसिंह यादव ने दीपप्रज्ज्वलन किया। विशिष्ट अतिथि संघ संचालक आशाराम पारीक ने किशोर व युवा बच्चों के लिए शिविर को समय का सदुपयोग बताया। पारीक ने कहा कि आज के समय में जब बच्चे भी तनाव का शिकार हो रहें है ऐसे मे संगीत से जुड़कर वे अपने जीवन में अभिव्यक्ति का एक ओर मार्ग खोज सकते है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों द्वारा बच्चों को शिविर में आने के लिए प्रेरित करना चाहिए। मुख्य अतिथि रिछपालसिंह ने कहा कि स्कूल में बच्चों के विकास में इन शिविरों का बड़ा सकारात्मक योगदान रहता है। वे छुट्टियों में अधिक रूचि के साथ सीखते है। विद्यालय के प्रधानाचार्य शक्ति सिंह यादव ने बताया कि आज से 30 मई तक सुबह 8 बजे से 10.30 बजे तक की कक्षाएं होगी तथा संगीत, कंम्प्यूटर व स्पोकन अंग्रेजी की क्लासे होगी। यादव ने कहा कि गर्मी के अवकाश में विद्यार्थी अतिरिक्त सीख सकते है। इस दौरान विद्यालय का स्टाफ व शिविर में भाग लेने वाले बच्चे उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्या मंदिर विद्यालय में दस दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का हुआ उद्घाटन।

नि:शुल्क योग शिविर का अवलोकन किया बिजनेस जगत की हस्ती शीतल ने, पढे पूरी खबर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास में अनुराधा कायाकल्प सेंटर द्वारा गत 1 दिसबंर 2022 से नि:शुल्क योग कक्षाओं की सेवाएं दी जा रही है। कस्बेवासियों को ये सेवा सेंटर के योगाचार्य डॉ ओमप्रकाश भुवांल द्वारा दी जा रही है और इस सेवा प्रकल्प का शुक्रवार को बिजनेस जगत की बड़ी हस्ती देसाई ब्रदर्स लिमिटेड व पीटारा नमकीन की ऑनर शीतल नवानी ने अवलोकन किया। नवानी ने नि:शुल्क नियमित योग द्वारा नागरिकों को सेहतमंद बनाने के कार्य की सराहना करते हुए भुवांल को बधाई दी। इस दौरान नवानी के साथ कंपनी के एकज्युकेटिव डायरेक्टर अरविंद कुमार शर्मा तथा बिजनेस चीफ ऑफिसर चंद्रशेखर कुलकर्णी उपस्थित रहें। ओमप्रकाश भुवाल ने अतिथियों का स्वागत किया व नेच्युरोपेथी, एक्यूप्रेशर, जिम व कंपनी प्रोडक्ट पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान सूर्यप्रकाश भुवाल, पंकज भुवाल, अशोक भुवाल, भोजनाथ व बंशी मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिवानी ने नि:शुल्क योग कक्षाओं के आयोजन की सराहना, ओमप्रकाश भुवाल ने किया सम्मान।

राष्ट्रीय पक्षी के बचाए प्राण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव गुसाईंसर बड़ा में जीव प्रेमी मालाराम गोदारा, मेघराज गोदारा व शिक्षक सोहनलाल बीरट ने एक घायल मोरनी के प्राण बचाए। गांव में कुत्तों के चंगुल में फंसी मोरनी को बचाकर श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय लाकर ईलाज करवाया और वन विभाग के कर्मचारियों के सुपुर्द किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुसाईसर बड़ा के युवाओं ने बचाये मोर के प्राण, चिकित्सा करवा कर वन विभाग के सुपुर्द किया।