Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मई 2023। श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से बीकानेर जाने वाली ट्रेन पहुंची और जैसे ही ट्रेन रवाना हुई एक व्यक्ति गश खाकर ट्रेन से नीचे गिरा। आस पास के लोगों ने उसे सम्भाला और आपणो गांव सेवा समिति को फोन कर एम्बुलेंस बुलाई। समिति सेवादारों ने अर्द्धबेहोश व्यक्ति को राजकीय अस्पताल पहुंचाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सऊदी अरब के निवासी हमद गामदी अपने मित्र मोमासर बास निवासी अब्दुल मजीद और जाकिर हुसैन से मिलने श्रीडूंगरगढ़ आ रहा था और यहां पहुंचने के दौरान गर्मी से उसका हाल बेहाल हो गया और वह गश खाकर गिर गया। विदेशी मेहमान की अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने सामान्य बताया व उनके परिचित मौके पर पहुंच गए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विदेशी मेहमान के जानकार मौके पर पहुंच गए।