Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

भाजपा नेता विजय शाह के खिलाफ एसएफआई ने किया प्रदर्शन, की नारेबाजी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारतीय सेना का गौरव कर्नल सौफिया कुरैशी के बारे में अनर्गल टिप्पणी करने वाले एमपी की भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ में एसएफआई के बैनर तले युवाओं ने प्रदर्शन किया। उपखंड कार्यालय के सामने प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाए व जमकर नारेबाजी की। सभी ने उपखंड अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संगठन के तहसील अध्यक्ष जगदीश प्रसाद रेगर ने कहा कि भाजपा संगठन के पदाधिकारी और प्रधानमंत्री व रक्षामंत्री ओछी बयानबाजी के लिए शाह के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मंत्री पद से बर्खास्त करें। प्रदर्शन में एसएफआई के जिला उपाध्यक्ष विवेक लावा, महासचिव प्रतीक शर्मा, सुभाष जावा, हर्ष शर्मा, सुधीर शर्मा, अमित मौर्य, ऋषभ रेगर, विशाल रेगर, समीर पंवार, मुकेश ज्याणी, जावेद बेहलीम, शौकीन काजी, मंगतूराम वाल्मीकि, आसिफ तंवर, उस्मान भाटी(खन्ना), अकरम काज़ी, एजाज, रियाज सहित अनेक सदस्य शामिल हुए।


शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित होगा औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मई 2025। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र द्वारा औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन शुक्रवार को प्रातः 11 बजे श्रीडूंगरगढ़ के नगर पालिका परिसर में किया जाएगा। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना, एक जिला एक उत्पाद योजना, एमएसएमई नीति 2024, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, डॉ भीमराव अंबेडकर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना, उद्यम रजिस्ट्रेशन, बुनकर परिचय पत्र, आर्टिजन परिचय पत्र आदि के बारे में आवेदन करने सहित अन्य संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। उन्होंने आमजन को शिविर का अधिकाधिक लाभ लेने का आह्वान किया।