Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मई 2025। हाइवे पर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं में जान गवांने वाले युवाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। बंबलू निवासी 28 वर्षीय विक्रमसिंह पुत्र रघुवीरसिंह राजपूत ने हैड कांस्टेबल देवाराम को बताया कि वह अपने काका के बेटे भाई वीरेंद्रसिंह पुत्र कानसिंह की इर्टिगा गाड़ी पर ड्राइवरी का काम करता है। 5 मई को वह बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ जा रहा था। उसके साथ विक्रमसिंह पुत्र रामपालसिंह, भानीराम नाई पुत्र राजू नाई गाड़ी में सवार थे। गांव हेमासर की रोही में हाइवे पर एक ट्रक ने लापरवाही से चलाते हुए सामने से उनकी गाड़ी को रॉन्ग साइड में आकर टक्कर मारी। टक्कर के कारण गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और वीरेंद्रसिंह को गंभीर चोटें आई। उनके साथी को भी चोटें आई। उन्हें सरकारी अस्पताल लाया गया जहां से उन्हें पीबीएम रेफर कर दिया गया। दौराने ईलाज बुधवार, 14 मई की सुबह 11.30 बजे वीरेंद्रसिंह की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच हैड कांस्टेबल देवाराम को सौंप दी गई है।