Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में 121 किलो दूध की बनेगी खीर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में शरद पूर्णिमा के मौके पर 121 किलो दूध की खीर बनाकर बाबा को भोग लगाया जाएगा। मंदिर प्रांगण में सुदंर सजावट की गई व रात 8 बजे सुंदरकांड का आयोजन किया जाएगा। रात 12 बजे बाबा को खीर व मतीरा का भोग लगाया जाएगा। पुजारी महावीर प्रसाद ओझा ने बताया कि गुरूवार को बाबा चोला बदला जाएगा व महाआरती का आयोजन होगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु आयोजन में भाग लेंगे। वहीं बता देवें हनुमान धोरा मंदिर प्रांगण में भी आज भव्य आयोजन होगा व बाबा को खीर का भोग लगाया जाएगा। क्षेत्र के अन्य हनुमान मंदिरों में भी विशेष आयोजन होंगे।
बिग्गा में आज होगा अग्नि नृत्य व जागरण का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव बिग्गा में बुधवार शाम को श्रीजसनाथ महाराज की बाड़ी में अग्नि नृत्य व जागरण का आयोजन होगा। आश्रम के महंत प्रेमनाथ जी महाराज ने बताया कि मंगलवार रात को परमहंस महंत श्रीसोमनाथ जी महाराज, हंसोजी धाम के मंहत भंवरनाथ ज्यानी के सानिध्य में अग्नि नृत्य के साथ गुरुदेव जसनाथजी महाराज के गुरुमंत्र पढ़कर सुनाए जाएंगे। जसनाथ जी महाराज के बताए हुए नियमों का वाचन होगा। यहां आयोजित भंडारे में आस पास के गांव बिग्गा, अभयसिंह पूरा, रीडी, बिग्गाबास रामसरा, सातलेरा आदि गांवो से अग्नि नृत्य देखने श्रद्धालु पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे के प्रसाद का आयोजन भी होगा।
इंदपालसर सांखलान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव इंदपालसर सांखलान के राउमावि के खेल मैदान में आगामी 26 व 27 अक्टूबर को रात्रिकालीन दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस एकल ग्रामीण रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता को ट्राफियों के साथ नगद राशि ईनाम में दी जाएगी। वहीं प्रतियोगिता उद्घाटन में समाजसेवी तोलाराम जाखड़ सहित अनेक जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम व खिलाड़ी 9079129025 पर संपर्क कर सकते है।