Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
crime
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अक्टूबर 2024। क्राइम फाइल में पढें जिले भर से क्राइम खबरें एकसाथ एक नजर में और बढतें अपराधों के प्रति जागरूक होकर रहें सतर्क।

अलग-अलग नबंरो से कॉल कर रूपए ऐंठने का प्रयास।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नाल थाने में गांव सेरूणा के गोगा मेड़ी के पास रहने वाल 25 वर्षीय मनफुल पुत्र नत्थूराम नायक ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ उसे अलग-अलग नबंरो से कॉल कर रूपए ऐंठने की कोशिश करते हुए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल भुराराम को दी है।
पीहर पक्ष वालों के खिलाफ मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोलायत थाने में बच्छासर निवासी 18 वर्षीय रामेती पत्नी कानाराम जाट ने गणेशाराम पुत्र बेगाराम, गणेशाराम के पुत्र मुन्नीराम व पत्नी सरस्वती जाट निवासी कोलायत के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसके पीहर पक्ष के है तथा उसका स्त्रीधन, जेवरात व मोबाईल ले लिया है व मांगने पर भी नहीं लौटा रहें रहें है। पुलिस ने मामला दर्ज करते जांच हुए हैड कांस्टेबल दौलतराम को दी है।
महिला की लज्जा भंग की, चार भाईयों के खिलाफ मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बज्जू थाने में भीखी कंवर पत्नी सुमेरसिंह राजपूत निवासी मेडी का मगरा ने इसी गांव के तेजमालसिंह राजपूत के पुत्र सांगसिंह, पप्पूसिंह, श्रवणसिंह, कवराजसिंह के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर लज्जा भंग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल तुलसीराम को दी है।
स्कूटी चोरी का मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटगेट थाने में 56 वर्षीय डॉ ऋचा मेहता पत्नी संदीप मेहता ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि 1 अक्टूबर की शाम करीब सवा सात बजे वह अपने पीहर बीकानेर हाऊस के पास आई थी व अपनी स्कूटी घर के बाहर खड़ी करके अंदर चली गई। करीब 9 बजे वह बाहर आई तो स्कूटी अपने स्थान पर नहीं थी। किसी अज्ञात चोर ने स्कूटी चोरी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल महेंद्रकुमार को दी है।
दिन दहाड़े बाइक चोरी, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नयाशहर थाने में योगेन्द्र पुत्र हंसराज ब्राह्मण निवासी गंगाशहर ने मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि 5 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से 5 बजे के बीच कोठारी अस्पताल के पास आईसीआईसीआई बैक के पास खड़ी उसकी मोटरसाइकिल किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर ली। मामले की जांच हैड कांस्टेबल शीशराम करेंगे।
मंदिर में घुसकर चोरों ने चुराया छत्र।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नयाशहर थाने में रामकुमार पुत्र ग्वालदत्त व्यास निवासी मूधंड़ो का चौक, बीकानेर ने पुलिस को बताया कि नत्थूसर गेट के बिन्नाणी कॉलेज के पास स्थित राज राजेश्वरी बाला त्रिपुरा सुंदरी माताजी मंदिर से बीती रात अज्ञात चोर ने घुसकर 200 ग्राम चांदी का छत्र चोरी करके ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल शीशराम को दी है।
पीबीएम अस्पताल के बाहर से दूसरी घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलें हुई चोरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सदर थाने में विनयकुमार पुत्र प्रभुदयाल खत्री अरोड़ा निवासी सार्दुल कॉलोनी ने 14 अक्टूबर की रात 9 से 9.45 बजे के बीच पीबीएम अस्पताल में खड़ी अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दी। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल साहबराम को दी है। वहीं इसी थाने में गजेन्द्रसिंह पुत्र राजेन्द्रसिंह राजपूत निवासी गवर्मेंट प्रेस के सामने, स्थित स्वयं के मकान के सामने से ही 10 अक्टूबर की रात 11 बजे से 12 बजे के बीच खड़ी मोटरसाइकिल अज्ञात चोर ले जाने की रिपोर्ट दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल रामस्वरूप को दी है।
फैक्ट्री में चोरी, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गंगाशहर थाने में जयंत रामपुरिया पुत्र सुनिल कुमार रामपुरिया ने अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट देते हुए बताया कि रानी बाजार स्थित उसकी ओसवाल इंडस्ट्रीज रोड पर 15 अक्टूबर को कंपनी से ब्रास एटीए व एपुअीए के करीब 10 कार्टून चोरी हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल सहीराम को दी है।
सोलर प्लांट से तार चोरी, दो नामजद के खिलाफ मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नाल थाने में स्वरूपसिंह पुत्र केशरसिंह राजपूत निवासी बावड़ी जोधपुर हाल सिक्योरिटी सुपरवाईजर ने कोलायत निवासी ओमप्रकाश पुत्र अमराराम व वेदप्रकाश के खिलाफ सोलर प्लांट से वायर तार व केबल तार चोरी कर लेने का आरोप लगाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि जयमलसर स्थित सोलर प्लांट 15 अक्टूबर को अलसुबह 4.45 बजे आरोपी तार चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामले की हैड कांस्टेबल भुराराम को दी है।
जमीन थी ही नहीं और बेचकर दिया धोखा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा थाने में मांगीलाल पुत्र देवाराम सुथार निवासी गंठिलासर, नागौर ने रामकिशन पुत्र जेठमल सोनार निवासी नोखा के खिलाफ उसके पास जमीन नहीं होने पर भी फर्जी प्लॉट की रजिस्ट्री प्रार्थी के नाम करवा कर धोखा देने का मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि जमीन आरोपी की थी ही नहीं थी और इसका आरोपी को ज्ञान था परंतु उसने धोखा करने की नियत से गलत आसा पासा बताकर फर्जी रजिस्ट्री करवाई। मामले की जांच थानाधिकारी हंसराज लूणा करेंगे।
जमीन पर जबरदस्ती कब्जा करने का आरोप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा थाने में गांव माडिया के निवासी बस्तीराम पुत्र जीयाराम विश्नोई ने इसी गांव के भागचंद पुत्र रूपाराम, हेतराम पुत्र भागचंद विश्नोई, राकेश व श्रीराम पुत्र भागचंद के खिलाफ उसकी जमीन पर जबरदस्ती कब्जा करने की कोशिश करने व धमकियां देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार को दी है।
पिकअप गाड़ी चालक के खिलाफ आरोप लगा मामला दर्ज करवाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जसरासर थाने में किशनाराम पुत्र फुसाराम नायक निवासी केसरदेसर जाटान ने पिकअप गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने बताया कि आरोपी ने वाहन को गफलत व लापरवाही से तेजगति के साथ चलाकर उसके ऊंट गाड़ा के टक्कर मारी जिससे एक ऊंटनी की मौत हो गई व एक ऊंट घायल हो गया। इसमें परिवादी सहित दो अन्य जनों के चोटें आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल भंवरलाल को सौंप दी है।
कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छतरगढ़ थाने में गांव बराला निवासी हुकमाराम पुत्र जमनाराम मेघवाल ने स्वीफ्ट गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि 13 अक्टूबर की शाम 3 बजे से 4 बजे के बीच आरोपी ने उसके भाई को टक्कर मार दी जिससे उसके भाई की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल रामस्वरूप को दी है।